फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior Friendship on Social Media Leads to Video Call Recording Trap Sensation as Over 50 Videos Recovered

ग्वालियर: सोशल मीडिया पर दोस्ती, फिर वीडियो कॉल की रिकॉर्डिंग; 50 से ज्यादा वीडियो मिलने से मचा हड़कंप

Mon, 05 Oct 2026 02:13 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: ग्वालियर ब्यूरो Updated Mon, 05 Oct 2026 02:13 PM IST
सार

ग्वालियर में सोशल मीडिया के जरिए महिलाओं से दोस्ती कर कथित तौर पर आपत्तिजनक वीडियो कॉल रिकॉर्ड करने के मामले में 40 वर्षीय योगेश गुप्ता को पकड़ा गया है। पुलिस को उसके मोबाइल से 50 से ज्यादा वीडियो मिले हैं।

विज्ञापन
Gwalior Friendship on Social Media Leads to Video Call Recording Trap Sensation as Over 50 Videos Recovered
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू की - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

ग्वालियर में सोशल मीडिया के जरिए महिलाओं से दोस्ती कर उन्हें कथित तौर पर आपत्तिजनक वीडियो कॉल में फंसाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में सिटी सेंटर के सारिका नगर निवासी 40 वर्षीय योगेश गुप्ता को पकड़ा है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के मोबाइल फोन से 50 से ज्यादा आपत्तिजनक वीडियो मिले हैं। इन वीडियो में मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के अलग-अलग शहरों की महिलाएं शामिल हैं।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद वीडियो कॉल
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी सोशल मीडिया के जरिए 40 से 50 वर्ष की विधवा, तलाकशुदा और अविवाहित महिलाओं से संपर्क करता था। धीरे-धीरे दोस्ती बढ़ाने के बाद वह उनसे वीडियो कॉल करता था। आरोप है कि वीडियो कॉल के दौरान महिलाओं को आपत्तिजनक हरकतों के लिए उकसाकर उनकी रिकॉर्डिंग कर ली जाती थी। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी की कथित तौर पर कई अलग-अलग महिलाओं से बातचीत होती थी। पुलिस के अनुसार, उसके टारगेट में अलग-अलग पेशे से जुड़ी महिलाएं भी शामिल हैं। इनमें पुलिस की एएसआई, डॉक्टर और साध्वी के शामिल होने की बात सामने आई है। हालांकि, पुलिस अभी पूरे मामले की जांच कर रही है। वीडियो में दिखाई दे रही महिलाओं की पहचान और घटनाक्रम की पुष्टि की जा रही है।

विज्ञापन

महिला कार्यकर्ता की सूचना पर कार्यकर्ताओं ने पकड़ा
योगेश गुप्ता पानी का प्लांट चलाता है। उसकी गतिविधियों की जानकारी एक महिला कार्यकर्ता ने सनातन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगवती शुक्ला और सदस्य मुकेश शर्मा को दी थी। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने योगेश को मुलाकात के बहाने बुलाया और उसे पकड़ लिया। उसके मोबाइल फोन की जांच के दौरान आपत्तिजनक वीडियो मिलने के बाद उसे विश्वविद्यालय थाना पुलिस को सौंप दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्क्रीन रिकॉर्डर और स्पाई कैमरे से रिकॉर्डिंग की आशंका
पुलिस के मुताबिक, वीडियो कॉल के दौरान आरोपी स्क्रीन रिकॉर्डर एप का इस्तेमाल करता था। जांच में स्पाई कैमरे से रिकॉर्डिंग किए जाने की जानकारी भी सामने आई है। पुलिस ने उसके मोबाइल से मिले डेटा और वीडियो को जांच में लिया है। एक वीडियो में आरोपी अपनी एक महिला मित्र के साथ वीडियो शूट करता हुआ भी नजर आ रहा है।


ये भी पढ़ें- एमपी: शिक्षक भर्ती पर राहुल गांधी ने सीएम मोहन को लिखा पत्र, कहा- एक लाख पद खाली तो इतनी कम भर्ती क्यों?

 

मोबाइल और लैपटॉप का डेटा खंगाल रही पुलिस
अब पुलिस मोबाइल फोन में मिले संपर्क नंबरों के आधार पर संबंधित महिलाओं से संपर्क कर रही है। साथ ही आरोपी के लैपटॉप में मौजूद डेटा को भी खंगाला जा रहा है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वीडियो रिकॉर्ड करने के बाद आरोपी ने किसी महिला को ब्लैकमेल किया या उन पर किसी तरह का दबाव बनाया। महिलाओं से पैसे की मांग किए जाने की भी जांच की जा रही है।

सीएसपी बोले- डिजिटल डेटा की जांच के बाद तस्वीर होगी साफ
सीएसपी रवि भदौरिया के मुताबिक, सनातन सेना से मिली सूचना के आधार पर युवक को पकड़ा गया है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। मोबाइल में मिले संपर्क नंबरों के आधार पर महिलाओं से बात कर ब्लैकमेलिंग और दबाव से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि मोबाइल और लैपटॉप से मिले डिजिटल डेटा की जांच के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर स्पष्ट होगी। फिलहाल जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed