{"_id":"67bc6c7ea7216c8b8204a178","slug":"one-accused-arrested-in-gwalior-kidnapping-case-this-accused-was-involved-in-the-kidnapping-case-of-morena-and-gwalior-gwalior-news-c-1-1-noi1227-2661421-2025-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gwalior News: ग्वालियर अपहरण कांड में एक और आरोपी गिरफ्तार, एक अन्य फरार बदमाश की तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior News: ग्वालियर अपहरण कांड में एक और आरोपी गिरफ्तार, एक अन्य फरार बदमाश की तलाश में जुटी पुलिस
Mon, 24 Feb 2025 11:25 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: ग्वालियर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2025 11:25 PM IST
सार
13 फरवरी को सीपी कॉलोनी से अगवा किए गए शिवाय अपहरण कांड में शामिल धम्मू उर्फ धर्मवीर मुरार इलाके में देखा गया है। सूचना मिलते ही मुरार पुलिस ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
ग्वालियर में छह वर्षीय मासूम शिवाय के अपहरण कांड में शामिल छठे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अब केवल एक आरोपी फरार है। पकड़ा गया बदमाश मुरैना और ग्वालियर दोनों ही अपहरण कांड में शामिल था।
दरअसल, मुरार थाना पुलिस को सूचना मिली कि 13 फरवरी को सीपी कॉलोनी से अगवा किए गए शिवाय अपहरण कांड में शामिल धम्मू उर्फ धर्मवीर मुरार इलाके में देखा गया है। सूचना मिलते ही मुरार पुलिस ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ के लिए पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमें जुट गई हैं। इससे पहले, मुरैना पुलिस ने माता बसैया इलाके में शॉर्ट एनकाउंटर के जरिए राहुल गुर्जर और बंटी को पकड़ा था। इसके बाद, ग्वालियर पुलिस ने वारदात के मास्टरमाइंड भूरा और मोनू को गिरफ्तार किया था।
आपको बता दें, तिघरा इलाके में शॉर्ट एनकाउंटर के दौरान भोला गुर्जर को भी पकड़ लिया गया। अब धम्मू के गिरफ्तार होने के बाद, इस मामले में सिर्फ एक आरोपी राहुल कंसाना की गिरफ्तारी बाकी है। उसे पकड़ने के लिए पुलिस की चार टीमें मुरैना और अन्य जिलों में लगातार दबिश दे रही हैं।