फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Next CM of MP: Demand to make CM from Gwalior-Chambal region intensifies

Next CM of MP: ग्वालियर-चंबल अंचल से CM बनाने की मांग तेज, तोमर-सिंधिया समर्थकों ने पहले ही लगाए बधाई होर्डिंग

Thu, 07 Dec 2023 04:39 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 07 Dec 2023 04:39 PM IST
सार

मध्य प्रदेश मध्य प्रदेश में नए सीएम फेस को लेकर दिल्ली में मंथन जारी है और सीएम की रेस में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रहलाद पटेल और कैलाश विजयवर्गीय शामिल हैं, लेकिन अभी तक पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व से कोई हरी झंडी नहीं मिली है। 

विज्ञापन
Next CM of MP: Demand to make CM from Gwalior-Chambal region intensifies
ग्वालियर-चंबल अंचल में समर्थकों ने लगाए पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद अब सीएम के नाम पर विचार जारी है। भोपाल से दिल्ली तक मीटिंग जारी हैं। सीएम के चेहरे को लेकर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और प्रहलाद पटेल का नाम सामने आ रहा है, लेकिन इससे पहले ही इन सभी दिग्गज नेताओं के समर्थक नेता और कार्यकर्ता अपनी-अपने नेता के लिए दावा ठोक रहे हैं। ग्वालियर-चंबल इलाके से इस बार सीएम बनाने की मांग तेज हो रही है। सीएम के नाम को लेकर दिल्ली में भाजपा के दिग्गज लगातार मंथन कर रहे हैं।
विज्ञापन


बता दें कि कई दिनों सीएम के नाम को लेकर सियासी हलचल तेज है। पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व ने अभी तक किसी का नाम फाइनल नहीं किया है और न ही सीएम के चेहरे को लेकर कोई संकेत दिया है, लेकिन इससे पहले ग्वालियर में केंद्रीय मंत्री तोमर के समर्थकों ने शहर में बधाई के होर्डिंग लगवा दिए हैं। होर्डिंग में मध्य प्रदेश के नक्शे के बीच "BOSS" लिखा है। इसके अलावा सिंधिया के भी कई समर्थक सोशल मीडिया पर सीएम के चेहरे को लेकर ज्योतिरादित्य सिंधिया को बधाई दे रहे हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि मध्य प्रदेश मध्य प्रदेश में नए सीएम फेस को लेकर दिल्ली में मंथन जारी है और सीएम की रेस में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रहलाद पटेल और कैलाश विजयवर्गीय शामिल हैं, लेकिन अभी तक पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व से कोई हरी झंडी नहीं मिली है। वहीं एक दिन पहले जिन सांसदों ने विधानसभा का चुनाव लड़ा था, उन्होंने इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद मध्य प्रदेश में लोग अपने-अपने तरीके से सीएम के चेहरे को लेकर दावा ठोक रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed