फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Neighbor raped a ten year old girl in Gwalior

Crime: दरिंदा पड़ोसी...चॉकलेट खिलाने के बहाने 10 साल की बच्ची को बाथरूम में ले जाकर दुष्कर्म किया

Sat, 29 Oct 2022 12:49 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 29 Oct 2022 12:49 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में 10 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। चॉकलेट का लालच देकर बच्ची को युवक अपने पास बुलाया। उसका मुंह दबाकर बाथरूम में ले गया और वहां दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन
Neighbor raped a ten year old girl in Gwalior
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ग्वालियर जिले में 10 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। आरोपी ने चॉकलेट का लालच देकर बच्ची को बुलाया, उसके बाद वह मुंह दबाकर बाथरूम में ले गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। बच्ची अपने माता-पिता के साथ किराए के घर में रहती है। आरोपी भी पड़ोस में किराए का घर लेकर रहता है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्जकर गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


बता दें कि मामला तिलकाना चंदन इलाके का है, जिस मकान में बच्ची रहती है, वहीं पर उसके मामा-मामी भी दूसरी मंजिल पर रहते हैं। मामा के पास वाले रूम में आरोपी बंटी जाट भी किराए से रहता है। बच्ची के माता-पिता शाम को किसी काम के सिलसिले में बाजार गए थे और बच्ची को मामा-मामी के पास छोड़ गए थे। इस दौरान बच्ची अपने मामा के गढ़वाली पर खेल रही थी, तभी आरोपी बंटी चॉकलेट देने की बात कहकर उसे पास बुलाया और बाथरूम में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब बच्ची ने शोर मचाया तो उसका मुंह दबा दिया और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


घटना के समय जब मामी को बच्ची दिखाई नहीं दी तो वह तलाशते हुए बाथरूम तक पहुंची और दरवाजा खोला तो आरोपी ने बच्चे की मामी को धक्का देकर मौके से फरार हो गया। बाथरूम के अंदर बच्ची बेहोश अवस्था में पड़ी हुई थी। मामी ने बच्ची को उठाया और जब उसको होश आया तो वह जोर-जोर से रोने लगी। इस दौरान बच्ची के माता-पिता भी घर पहुंच गए और उन्हें पूरी घटना के बारे में बताया गया। उसके बाद बच्ची को लेकर माता-पिता थाने में पहुंचे, जहां आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्ची से पुलिस ने जब पूछताछ की तो उसने बताया कि बंटी अंकल बहुत गंदे हैं। उन्होंने मुझे चॉकलेट देने के लिए बुलाया और मेरे साथ गलत काम किया। मुझे थप्पड़ मारी और जान से मार देने की भी बात कह रहे थे। वहीं, थाना प्रभारी दीपक यादव का कहना है कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्जकर लिया। उसके बाद तत्काल उसे गिरफ्तार भी कर लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed