{"_id":"647fe4e34324a0d9dc039b87","slug":"mp-politics-cm-pushkar-dhami-reached-gwalior-commented-on-the-opposition-grand-alliance-2023-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Politics: विपक्षी PM मोदी के डर से सांप-बिच्छू-नेवले की तरह साथ आ गए, महागठबंधन पर CM धामी का बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Politics: विपक्षी PM मोदी के डर से सांप-बिच्छू-नेवले की तरह साथ आ गए, महागठबंधन पर CM धामी का बयान
Wed, 07 Jun 2023 07:31 AM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 07 Jun 2023 07:31 AM IST
सार
मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में अल्प प्रवास पर पहुंचे उत्तराखंड के सीएम पुष्कर धामी ने विपक्षी एकता को लेकर बड़ा बयान दिया है। धामी ने विपक्ष की ओर से की जा रही एकता के प्रयासों की तुलना सांप, बिच्छु और नेवला सहित अन्य से कर डाली।
विज्ञापन
सीएम पुष्कर सिंह धामी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने देश में विपक्ष द्वारा की जा रही एकता के प्रयासों पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने विपक्ष की तुलना, सांप, बिच्छू नेवला, केकड़े से की है। सीएम धामी ने कहा, जिस तरह बरसात के भय से सांप, बिच्छू, नेवला केकड़ा एक हो जाते हैं, ऐसा ही विपक्ष है। मोदी जी के डर से विपक्ष में एकता दिखाई दे रही है।
विज्ञापन
बता दें कि मंगलवार को अल्प प्रवास पर ग्वालियर जिले में पहुंचे धामी ने मीडिया से बात करते हुए यह रहस्योद्घाटन भी किया कि एमपी से उनका पुराना रिश्ता है और बचपन में उनकी शिक्षा-दीक्षा एमपी में ही हुई है।
विज्ञापन
धामी ने शिवराज सरकार के कामकाज की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि उनके कारण ही मध्यप्रदेश बीमारू राज्य से, विकासशील राज्य बना। सीएम धामी ने कहा, हिंदुस्तान के अग्रणी राज्यों में मध्यप्रदेश का स्थान आया। उनका दावा है कि अगली बार भी मध्यप्रदेश में BJP की सरकार बनेगी।
विज्ञापन
