फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   MP Politics CM Kejriwal visit to Scindia stronghold on July 1 road show and public meeting with Punjab CM Mann

MP Politics: सिंधिया के गढ़ में एक जुलाई को CM केजरीवाल का दौरा, पंजाब सीएम मान संग करेंगे रोड शो और आमसभा

Fri, 30 Jun 2023 07:21 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 30 Jun 2023 07:21 PM IST
सार

मध्यप्रदेश में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं। वैसे-वैसे तीसरे दल के रूप में दस्तक दे रही आम आदमी पार्टी लगातार सक्रिय होती जा रही है। ग्वालियर में एक जुलाई को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आ रहे हैं, उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद रहेंगे। इस दौरान एक बड़ी आमसभा को संबोधित करेंगे और रोड शो का आयोजन होगा।

विज्ञापन
MP Politics CM Kejriwal visit to Scindia stronghold on July 1 road show and public meeting with Punjab CM Mann
सीएम भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सीएम अरविंद केजरीवाल और सीएम भगवंत मान के दौरे को लेकर आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता की टीम ग्वालियर में डेरा डाल ली है। आम आदमी पार्टी का दावा है कि केजरीवाल की आमसभा में पूरे प्रदेश भर से एक लाख लोग शामिल होने वाले हैं। सीएम केजरीवाल के दौरे को लेकर शुक्रवार को प्रदेश चुनाव प्रभारी बीएचयू और प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल सहित तमाम दिल्ली से आप पार्टी के वरिष्ठ नेता ग्वालियर पहुंचे। यहां उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की।

विज्ञापन


प्रदेश चुनाव प्रभारी बीएस जून ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि एक जुलाई को पहली बार ग्वालियर में सीएम अरविंद केजरीवाल का दौरा है। इसको लेकर आप पार्टी के कार्यकर्ताओं और यहां की जनता में काफी उत्साह है। क्योंकि सीएम अरविंद केजरीवाल को लोग सुनना चाहते हैं। यही कारण है कि अबकी बार मध्यप्रदेश में आम आदमी पार्टी को जनता का समर्थन मिल रहा है।
विज्ञापन


इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की राजनीति में बीजेपी और कांग्रेस के द्वारा खरीद-फरोख्त की राजनीति लगातार चरम पर है। इसलिए यहां की जनता आम आदमी पार्टी को चुनने के लिए तैयार है। इसके साथ ही इस विधानसभा में उम्मीदवारों को लेकर उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के द्वारा तीन सर्वे कराए जा रहे हैं। इन सर्वे में जो सामने आएगा, उसको ही टिकट दिया जाएगा। इसके साथ ही मध्यप्रदेश में आम आदमी पार्टी की तरफ से सीएम के चिड़ियों को लेकर उन्होंने कहा कि इसको लेकर हमारा वरिष्ठ नेतृत्व तय करेगा। साथ ही उन्होंने ने कहा कि आम आदमी पार्टी जनता के भरोसे से चलती है और अबकी बार फिर मध्यप्रदेश में बहुमत सरकार बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, आम आदमी पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल का कहना है कि मध्यप्रदेश में इस समय बीजेपी और कांग्रेस पार्टी के द्वारा खरीद-फरोख्त कर राजनीति चल रही है। आम लोगों की जो जन समस्या है, उन पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है और एक के बाद एक घोटाले सामने आ रहे हैं। यही कारण है कि प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है। इसलिए आम आदमी पार्टी को जमकर समर्थन दे रही है।


आम आदमी पार्टी का हर कार्यकर्ता और नेता आम लोगों के घर-घर जाएगा और उन्हें आश्वासन दिया जाएगा कि जिस तरीके से दिल्ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार काम कर रही है। वैसे ही यहां पर प्रदेश की जनता का पूरा ख्याल रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि जिस तरीके से दिल्ली में सीएम अरविंद केजरीवाल ने जनता के लिए और शिक्षा के क्षेत्र में जो कार्य किया है, उसको मध्यप्रदेश में भी लागू किया जाएगा। साथ ही मध्यप्रदेश में शिक्षा और स्वास्थ्य को लेकर जोर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed