फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   MP News: The crazy lover first shot the girl's brother, then the teacher, the condition of both is critical

MP News: सिरफिरे आशिक ने पहले लड़की के भाई, फिर टीचर को गोली मारी, दोनों की हालत गंभीर

Tue, 14 Mar 2023 03:47 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: रवींद्र भजनी Updated Tue, 14 Mar 2023 03:47 PM IST
सार

मुरैना जिले में एक 32 वर्षीय सिरफिरे आशिक ने पहले तो लड़की के भाई और फिर उसके बाद उसके टीचर को गोली मार दी। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
 

विज्ञापन
MP News: The crazy lover first shot the girl's brother, then the teacher, the condition of both is critical
मुरैना में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरैना में सिरफिरे आशिक ने एक स्कूल पहुंचकर संस्कृत टीचर को गोली मार दी। पता चला कि उसने इससे पहले कक्षा-8 की छात्रा के भाई को भी गोली मारी थी। गोली मारने की वजह सामने नहीं आई है। दोनों ही घायलों को ग्वालियर रैफर किया गया है। पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन

 
सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत आने वाले गणेशपुरा के मिडिल स्कूल नंबर चार में आरोपी युवक पहुंचा। उसने वहां शिक्षकों के बीच जाकर सवाल किया कि आठवीं की छात्रा के साथ बेइज्जती किसने की। शिक्षकों ने मामले की जानकारी न होने की बात कही तो सिरफिरे आशिक पर जुनून सवार हो गया। उसने आनन-फानन में गोली चला दी, जो संस्कृत के शिक्षक हरीचंद शर्मा के सीने में लगी। शिक्षक गंभीर हैं। इससे पहले आरोपी ने लड़की के 14 साल के भाई को भी गोली मारी थी। दोनों घायलों को इलाज के लिए ग्वालियर रैफर किया गया है। सिटी कोतवाली थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

 
दो लोडेड कट्टे लेकर पहुंचा स्कूल
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक 32 वर्षीय युवक दो लोडेड कट्टे लेकर गणेशपुरा के मिडिल स्कूल पहुंचा था। आरोपी ने शिक्षकों के बीच जाकर बातचीत की और अचानक थैले में से दो लिफाफे निकालकर शिक्षकों की तरफ फेंक दिए। थैले से कट्टा निकाला और शिक्षकों पर फायर कर दिया। फायर मिस हुआ, तब युवक ने दूसरा कट्टा निकाला और उससे फायर किया। इसकी पास खड़े शिक्षक हरीचंद शर्मा पुत्र किशन लाल शर्मा के सीने में दाईं तरफ लगी। इससे वह मौके पर जमीन पर गिर पड़े। शिक्षक को गोली लगने का सीन देखकर युवक स्कूल की छत के रास्ते ऊपर से कूदकर भाग गया। इधर, स्कूल के हेडमास्टर हरिओम शर्मा स्टाफ के साथ घायल शिक्षक हरीचंद को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed