फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   MP News: SI assaulted in Gwalior, Alleges non cooperation from the dept

MP News: ग्वालियर में सब इंस्पेक्टर के साथ मारपीट, वीडियो में कहा- 'अब ऐसी ही पिटती रहेगी पुलिस'

Fri, 22 Jul 2022 04:50 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: रवींद्र भजनी Updated Fri, 22 Jul 2022 04:50 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के ग्वालियर में एक सब इंस्पेक्टर के साथ मारपीट हो गई। कथित तौर पर उसे थाने से मदद नहीं मिली। इस पर उसने एक वीडियो रिकॉर्ड किया और कहा कि अब ऐसी ही पिटती रहेगी पुलिस। 

विज्ञापन
MP News: SI assaulted in Gwalior, Alleges non cooperation from the dept
ग्वालियर का एसआई अंतरसिंह। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के ग्वालियर में सब-इंस्पेक्टर अतर सिंह के साथ हुई अभद्रता और मारपीट को लेकर विभाग ने उसकी कोई मदद नहीं की। इसे लेकर सब इंस्पेक्टर ने अपना दुख सोशल मीडिया पर बयां किया है। उनका वीडियो वायरल हो गया है। इसमें वह कहते हुए सुने जा सकते हैं कि 'ऐसी ही पिटती रहेगी पुलिस।'
विज्ञापन


मामला ग्वालियर का है। जो वीडियो वायरल हुआ है, उसमें अंतरसिंह ने अपना दुखड़ा सुनाया है। उसने कहा कि पुलिस इसी तरह पिटती रहेगी। यह पुलिस की बहुत बड़ी दुर्दशा और विडंबना है। इस वीडियो में एसआई ने थाने के पुलिसकर्मियों पर आरोप लगाया कि आज के बाद अगर थाने के किसी पुलिस कर्मचारी के साथ कोई घटना होगी तो मैं बिल्कुल मदद नहीं करूंगा। आज मेरे साथ जो घटना घटी है, कई बार कहने के बावजूद भी थाने के किसी पुलिस कर्मचारी ने मेरी मदद नहीं की है।  सब-इंस्पेक्टर का कहना है कि जब तक विभाग के लोग एक-दूसरे की मदद का नहीं सोचेंगे, तब तक उनके साथ अभद्रता का ऐसा ही सलूक होता रहेगा। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन




यह है पूरा मामला
बताया जा रहा है कि मुरार थाना क्षेत्र में एक कार सवार युवक ने दिनदहाड़े एसआई के साथ हाथापाई कर दी। एसआई अंतरसिंह अपनी कार से किसी मामले की जांच के लिए सात नंबर चौराहे से गुजर रहे थे। वहां एक युवक ने कार ऐसे लगा रखी थी कि अंतरसिंह की कार नहीं निकल सकी। एसआई ने कार हटाने को कहा तो युवक बौखला गया। एसआई से विवाद करने लगा। विवाद बढ़ा तो युवक ने एसआई के साथ हाथापाई शुरू कर दी। आसपास के लोगों ने बीचबचाव किया, लेकिन युवक ने किसी की नहीं सुनी। इस बीच, एसआई ने थाने में फोन लगाया लेकिन मदद को कोई नहीं आया। 


थाने में दर्ज किया है केस
एसआई का आरोप है कि थाने में कई बार फोन करने के बाद भी कोई मौके पर नहीं आया। अपने विभाग से मदद न मिलने के कारण एसआई का दर्द छलक उठा। उसने सोशल मीडिया पर वीडियो के जरिए अपनी बात कही। उसका यह वीडियो वायरल हो रहा है। इस मामले में पुलिस ने एसआई की शिकायत पर युवक के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा, मारपीट, गाली-गलौज और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed