फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   MP News Meat served to vegetarian passengers in Gatimaan Express IRCTC took action in Gwalior

MP News: गतिमान एक्सप्रेस में शाकाहारी यात्रियों को परोसा गया मीट, वायरल होते ही IRCTC ने लिया एक्शन

Mon, 26 Jun 2023 10:01 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 26 Jun 2023 10:01 PM IST
सार

देश की सबसे तेज ट्रेन गतिमान एक्सप्रेस में यात्रियों को वेज खाने में मीट मिलाकर परोसे जाने का मामला सामने आया है। घटना 24 जून की है, जहां झांसी यानी वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई स्टेशन से निजामुद्दीन को दोपहर तीन बजे रवाना होने वाली गतिमान एक्सप्रेस के सी-7 कोच में सफर करने वाले यात्रियों ने वेज खाने में मांस पाए जाने की ट्वीट करते हुए आईआरसीटीसी और रेल मंत्री को टैग कर मामले की जानकारी दी, जिसके बाद आईआरसीटीसी ने बेस मैनेजर को सस्पेंड कर दिया है।

विज्ञापन
MP News Meat served to vegetarian passengers in Gatimaan Express IRCTC took action in Gwalior
ग्वालियर रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सबसे वीवीआईपी ट्रेन कही जाने वाली गतिमान एक्सप्रेस में शाकाहारी यात्रियों को परोसे गए छोले और पास्ता में मांस के टुकड़े निकलने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि ट्रेन के अंदर शाकाहारी यात्रियों को मांस के टुकड़े पड़ोसे गए। उसके बाद दो यात्रियों ने इसकी शिकायत की है। शिकायत के बाद आईआरसीटीसी के द्वारा कैटरिंग कंपनी पर जुर्माने की कार्रवाई की गई है। साथ ही जिम्मेदार कर्मचारियों को हटा दिया गया है।

विज्ञापन


दरअसल, गतिमान एक्सप्रेस में कोच नंबर-7 में यात्री कनिका मोदी, आरके तिवारी और उनकी पत्नी प्रीति यात्रा कर रही थी। इस दौरान उन्होंने छोले कुलचे का आर्डर दिया था। जब वह खाने के लिए बैठी तो देखा इसमें मांस के टुकड़े डाले हुए हैं। उसके बाद आरके तिवारी और उसकी पत्नी ने इसका वीडियो बनाकर अपनी बेटी कनिष्का को भेज दिया। उनकी बेटी ने इसकी शिकायत रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव और आईआरसीटीसी को भेजी। शिकायत के बाद रेल प्रशासन इस मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में शिकायत करने वाले यात्रियों ने बताया है कि जब उन्होंने इसकी शिकायत सुपरवाइजर से की तो उसका कहना था कि खाना ट्रेन में नहीं बनता है। यह खाना ग्वालियर से चढ़ता है और पैक होकर आता है, उसके बाद उसे वह परोसते हैं। साथ ही दंपत्ति ने बताया है कि वह पूरी तरह से शुद्ध शाकाहारी हैं। उन्होंने जब छोले कुलचे में मांस के टुकड़े देखें तो वह बुरी तरह भयभीत हो गए। उन्होंने कहा है कि रेलवे विभाग और आईआरसीटीसी की बहुत बड़ी लापरवाही है, जिससे हमारा ईमान भ्रष्ट हुआ है।


वहीं, इस मामले में ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर पदस्थ स्टेशन ऑफिसर आईआरसीटीसी महेश तोमर ने बताया है कि गतिमान एक्सप्रेस में सफर करने वाले कुछ यात्रियों ने शिकायत की कि उनके खाने में मांस के टुकड़े मिले हैं। इस शिकायत के बाद आईआरसीटीसी द्वारा कैटरिंग कंपनी पर जुर्माने की कार्रवाई की गई है। साथ ही लापरवाह कर्मचारी को भी तत्काल प्रभाव से हटा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed