फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   MP News husband Murderd wife and lover in Gwalior

MP News: पति सह न सका बीवी की बेवफाई...प्रेमी और पत्नी की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी

Thu, 03 Aug 2023 07:04 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 03 Aug 2023 07:04 PM IST
सार

Gwalior Crime: मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में पति ने पत्नी और उसके प्रेमी को मौत के घाट उतार दिया। धारदार कुल्हाड़ी से हमलाकर खेत में दौड़ा-दौड़कर बेरहमी से हत्या की। हत्या के बाद आरोपी फरार हो गए।

विज्ञापन
MP News husband Murderd wife and lover in Gwalior
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्वालियर के गिजौर्रा थाना क्षेत्र के सेमरी गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना में महिला और उसके कथित प्रेमी की गोली और कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद मुख्य आरोपी मुरारी बघेल को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। जबकि इस हत्याकांड के अन्य आरोपी फिलहाल फरार हैं। हत्याकांड के बाद गांव में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन


दरअसल, गुरुवार को महिला महादेवी बघेल और उसके जेठ के बीच चल रहे विवाद को लेकर एक पंचायत बुलाई गई थी। महिला महादेवी बघेल अपने प्रेमी धर्मेंद्र जाट के साथ पंचायत में शामिल हुई थी। दोनों के बीच लंबे समय से संबंध थे। धर्मेंद्र सेमरी से 10 किलोमीटर दूर इकहरा गांव का रहने वाला था। महादेवी ने अपने जेठ रामेश्वर पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया था। इसी बात को लेकर महादेवी बघेल और धर्मेंद्र जाट की मौजूदगी में मुरारी बघेल ने पंचायत बुलाई थी। पंचायत के बीच वाद-विवाद बढ़ गया। तब खेत में ही महादेवी और धर्मेंद्र की मुरारी बघेल और उसके परिवार के लोगों ने हत्या कर दी।
विज्ञापन




पता चला है कि खेतों में दौड़ा-दौड़ा कर महिला और उसके प्रेमी को मारा गया है। सबसे पहले धर्मेंद्र को गोली मारी गई, जिसके कारण वो निढाल होकर गिर गया। उसके बाद कुल्हाड़ी से उस पर वार किए गए। इसके बाद महिला को भी कुल्हाड़ी से वार करके मार डाला गया। घटना के बाद हमलावर फरार हो गए। फिलहाल, सिर्फ महादेवी बघेल का पति मुरारी बघेल पुलिस की हिरासत में आया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को घटना की जानकारी मिली, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। पुलिस ने खेतों से शव को निकलवाकर बाहर सड़क पर रखवाया। बाद में उन्हें पोस्टमॉर्टम के लिए डेड हाउस भिजवाया गया। प्रेम-प्रसंग के चलते इस दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया गया है। ऐसा प्रारंभिक विवेचना में साफ हुआ है। पुलिस ने मौके से फॉरेंसिक एक्सपर्ट की मदद से कुछ सबूत एकत्रित किए हैं। पुलिस अधीक्षक राजेश चंदेल भी मौके पर पहुंच गए थे। उनका कहना है कि जल्द ही इस मामले में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed