फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   MP News: Honeytrap in Gwalior! Three gang members arrested, extorting money by threatening to make video viral

MP News: ग्वालियर में हनीट्रैप! गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार, वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कर रहे थे वसूली

Thu, 08 Jun 2023 05:23 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 08 Jun 2023 05:23 PM IST
सार

ग्वालियर में हनीट्रेप का मामला सामने आया है। वीडियो बनाकर और वायरल कर देने की धमकी देकर वसूली करने वाले तीन लोगों को पुलिस ने पकड़ा है। 

विज्ञापन
MP News: Honeytrap in Gwalior! Three gang members arrested, extorting money by threatening to make video viral
honeytrap

विस्तार

मध्यप्रदेश के ग्वालियर में हनीट्रेप गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने एक युवती और दो पुरुषों को गिरफ्तार किया है। ये एक युवक को शिकार बनाकर उससे हजारों रुपये ऐंठ चुके थे और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वसूली करने में लगे थे। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामले का खुलासा ग्वालियर क्राइम ब्रांच और कंपू थाना पुलिस ने किया है। हनीट्रैप गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है, इनके कब्जे से 31500 रुपये भी बरामद किए गए हैं। मामले की जानकारी देते हुए लश्कर सीएसपी ने बताया कि डीडी नगर निवासी फरियादी घनश्याम मिश्रा ने शिकायत की थी कि नया बाजार इलाके की रहने वाली एक युवती ने उसे अपने जाल में फंसा कर कमरे पर बुलाया था। कमरे पर पहुंचते ही युवती ने गलत हरकतें करना शुरू कर दी थीं और यहां पहुंचे दो अन्य आरोपियों ने उनके अश्लील वीडियो भी बना लिए थे। वीडियो वायरल करने की धमकी दी जा रही थी। ऐसे में फरियादी ने एक लाख रुपये भी आरोपियों को दे दिए थे। 
विज्ञापन


जब आरोपियों की डिमांड बढ़ती गई तो मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस ने नया बाजार इलाके से दो पुरुष और एक महिला गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों पुरुषों में से एक पुरुष ट्रांसजेंडर बताया गया है। पुलिस फिलहाल पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed