MP News: सेना भर्ती के नियमों में बदलाव, अगर यहां नहीं कराया रजिस्ट्रेशन तो परीक्षा में नहीं हो सकेंगे शामिल
भारतीय सेना ने भर्ती नियमों में बदलाव करने की घोषणा की है। बताया गया है कि सभी उम्मीदवारों को पहले joinindianarmy.nic.in पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। उसके बाद ही उन्हें परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय सेना ने भर्ती के नियमों में बदलाव करते हुए नई भर्ती प्रक्रिया की घोषणा की है। बताया गया कि पहले चरण में उन उम्मीदवारों को परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा, जिन्होंने ज्वाइन इंडियन आर्मी डॉट निक डॉट इन पर रजिस्ट्रेशन कराया है। दूसरे चरण में विभिन्न राज्यों के भर्ती कार्यालयों द्वारा ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों को उनके संबंधित एआरओ द्वारा प्रवेश पत्र जारी होगा। इसमें रैली भर्ती के दूसरे चरण की तारीख और उसके स्थान की पूरी जानकारी दी जाएगी। यह सभी उम्मीदवार शारीरिक मापदंड परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। हालांकि, शारीरिक मापदंड परीक्षा में पास उम्मीदवारों को मेडिकल टेस्ट देना होगा, जिसके मापदंड पूर्वानुसार ही होंगे।
ग्वालियर में सेना एआरओ भर्ती कार्यालय में पत्रकारों को पूरी भर्ती प्रक्रिया की जानकारी देते हुए सैन्य अधिकारियों ने बताया कि नई प्रक्रिया के तहत उम्मीदवारों को पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 16 फरवरी से 15 मार्च तक भारतीय सेना की वेबसाइट पर किया जाएगा। इसके बाद ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की जाएगी। पूरे भारतवर्ष में 176 स्थानों पर यह ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसमें प्रत्येक उम्मीदवार के पास पांच परीक्षा स्थानों के चयन का विकल्प होगा। ऑनलाइन परीक्षा में रजिस्ट्रेशन के लिए ढाई सौ रुपये परीक्षा शुल्क भी लिया जाएगा। ऑनलाइन परीक्षा के बाद प्रदर्शन के आधार पर चयनित उम्मीदवार को भर्ती रैली के लिए निश्चित स्थानों पर बुलाया जाएगा।
भर्ती रैली की प्रक्रिया में कोई बदलाव नहीं
भर्ती रैली की प्रक्रिया में कोई बदलाव नहीं होगा। अंतिम मेरिट ऑनलाइन शारीरिक टेस्ट के अंकों को मिलाकर पहले की तरह ही तय होगी। नई भर्ती प्रक्रिया को छात्रों को समझाने के लिए भारतीय सेना द्वारा हेल्पडेस्क भी स्थापित किए गए हैं। इंडियन आर्मी की वेबसाइट पर भी नई भर्ती परीक्षा प्रक्रिया की पूरी जानकारी दी गई है। भर्ती प्रक्रिया से जुड़े सैन्य अधिकारियों का कहना है कि इस बदली हुई प्रक्रिया का प्रमुख उद्देश्य भर्ती के दौरान सभी पहलुओं पर उम्मीदवार का ध्यान केंद्रित करना रहेगा। इसके परिणामस्वरूप देशभर में बेहतर प्रचार-प्रसार होगा। भर्ती रैली में भीड़ को बांटा जा सकेगा। इससे प्रशासनिक व्यवस्थाओं की आवश्यकता भी कम से कम होगी और भर्ती प्रक्रिया पहले से अधिक आसान होगी।
