News: ट्रेनी IPS अनु बेनीवाल पर रखता था पैनी नजर, 25 दिनों से कर रहा था पीछा…पुलिस ने ऐसे पकड़ा ‘आमिर खान’ को
MP News: बिजौली थाना प्रभारी और ट्रेनी आईपीएस अफसर अनु बेनीवाल का एक शख्स कई दिनों से लोकेशन ट्रेस कर रहा था। वह उनका लोकेशन अपने साथियों को भेजता था। सोमवार की रात उस पर शक होने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले में खनन माफिया से जुड़े एक युवक को पुलिस ने दबोचा है जो एक प्रशिक्षु लेडी आईपीएस अफसर की लगातार लोकेशन ट्रेस करके खनन माफिया तक पहुंचाता था। आरोपी कार से पिछले 25 दिनों से महिला अफसर का पीछा कर रहा था और जब उन्हें उस पर संदेह हुआ तो उसको गिरफ्तार किया गया।
भारतीय पुलिस सेवा की प्रशिक्षु अधिकारी अनु बेनीवाल बिजौली में थाना प्रभारी के रूप में पदस्थ होकर ट्रेनिंग कर रहीं है। इस इलाके से अवैध रेत खनन होकर निकलता है। बता दें रूटीन चेकिंग पर निकली थी। थाने से बाहर निकलते ही उन्हें सफेद रंग की कार दिखी।
यह कार बीते कई दिनों से उन्हें अपने आसपास दिख रही थी, उन्होंने अपने आरक्षक को कार चालक को बुलाने भेजा तो वह आने की जगह आरक्षक से ही उलझ गया। तब तक और पुलिस वाले दौड़कर पहुंचे और उसे दबोचकर थाने ले आये। पकड़े गए संदिग्ध युवक ने पूछताछ में बताया कि उसका नाम आमिर खान है।
व्हाट्सएप पर भेजता था जानकारी
खनन माफिया ने उसे धंधे में बाधा बन रही प्रशिक्षु आईपीएस बेनीवाल की लोकेशन ट्रेस कर उसे मिनिट टू मिनट ग्रुप में शेयर करने का काम सौंपा गया है। हर लोकेशन शेयर करने के बदले उसे पैसा मिलता है। आरोपी जिस कार से पीछा करता था, वह एमपी 07 सीडी 0638 नंबर की कार भी जब्त कर ली है, अब आरोपी से पूछताछ जारी है।
