फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   MP Election Anand Singh Kushwaha is contesting elections for 28th time on BSP ticket in Gwalior

MP का चायवाला: पार्षद से लेकर राष्ट्रपति तक का लड़ चुका चुनाव, अब 28वीं बार BSP के टिकट पर ठोकी ताल

Fri, 27 Oct 2023 08:36 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 27 Oct 2023 08:36 PM IST
सार

MP Election 2023: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में ग्वालियर का रहने वाला एक शख्स फिर चर्चा का विषय बना हुआ है। चाय बेचने वाला वह शख्स 27 बार चुनाव हार चुका है, लेकिन हिम्मत नहीं हारी। एमपी विधानसभा 2023 का चुनाव उनके लिए 28वां चुनाव होगा।

विज्ञापन
MP Election Anand Singh Kushwaha is contesting elections for 28th time on BSP ticket in Gwalior
आनंद सिंह 28वीं बार लड़ेंगे चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश के विधानसभा चुनाव में ग्वालियर का एक चाय वाला इन दिनों काफी सुर्खियों में है। शहर में चाय बेचने वाले आनंद कुशवाह 28वीं बार चुनाव लड़ने जा रहे हैं। इसको लेकर उन्होंने शुक्रवार को ग्वालियर पूर्व विधानसभा से बहुजन समाज पार्टी से उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल किया है। वह नीली टोपी, नील कपड़ा और नील जूते पहनकर अपनी साइकिल से कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां उन्होंने नामांकन दाखिल किया। चुनाव लड़ने का इतना बड़ा जुनून है कि वह पार्षद से लेकर राष्ट्रपति तक 27 बार चुनाव लड़ चुके हैं। उन्हें हर बार हार का सामना करना पड़ा है, लेकिन अभी तक उन्होंने अपने मन से हार नहीं मानी है। वह जब हर बार मध्यप्रदेश में कोई न कोई चुनाव आता है, तो उसमें उम्मीदवार के रूप में जरूर खड़े होते हैं।

विज्ञापन


चाय बेचने वाले आनंद सिंह कुशवाहा कहना है कि जब इस देश में चाय वाला प्रधानमंत्री बन सकता है, तो मैं सांसद, विधायक क्यों नहीं बन सकता हूं। इसलिए मैं हर बार चुनावी मैदान में आता हूं और मुझे उम्मीद है कि किसी न किसी दिन जनता मुझे अपना नेता चुनकर विधानसभा तक पहुंचाएगी। आनंद सिंह कुशवाहा सन 1994 से चुनाव लड़ रहे हैं। इससे पहले वह राष्ट्रपति,उपराष्ट्रपति, सांसद, विधायक, महापौर और पार्षद के 27 चुनाव लड़ चुके हैं।
विज्ञापन




इसी कड़ी में आनंद कुशवाहा आज 28वीं बार चुनाव लड़ने के लिए कलेक्ट में अपना नामांकन दाखिल करने के लिए पहुंचे, जहां उन्होंने ग्वालियर पूर्व विधानसभा से बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल किया है। सबसे खास बात यह है कि आनंद सिंह कुशवाहा नामांकन दाखिल करने के लिए साइकिल से पहुंचे। उन्होंने पार्टी के रंग यानी नीले रंग के कपड़े पहने टोपी जूते भी नीले रंग के थे।उन्होंने कहा कि इस बार भी वह चुनावी मैदान में है और बेरोजगारी महंगाई, रोजगार जैसे मुद्दों को लेकर वह जनता के बीच में जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


28वीं बार चुनाव लड़ रहे आनंद सिंह कुशवाह का कहना है कि वह प्रचार प्रसार के लिए वीआईपी गाड़ी या लग्जरी गाड़ियों का उपयोग नहीं करते हैं। वह अपना पूरा चुनाव प्रचार साइकिल से करते हैं। साइकिल से ही वह लोगों के बीच में जाते हैं।आनंद सिंह कुशवाहा ने बताया है कि एक बार पार्षद के चुनाव में उनके समाज के नेता और मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा से विवाद हो गया था, तब नारायण सिंह कुशवाहा और आनंद सिंह कुशवाहा ने एक ही बार से पार्षद का चुनाव लड़ा था। उस दौरान दोनों के बीच कुछ विवाद हो गया और उसके बाद आनंद सिंह कुशवाह ने ठान लिया कि इसका बदला लेने के लिए वह चुनाव लड़ता रहेगा।तब से लेकर अब तक आनंद सिंह कुशवाह उसके हर चुनाव में उम्मीदवार के रूप में खड़े होते हैं, लेकिन जनता का प्यार न मिलने के कारण वह हर बार हार जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed