{"_id":"672b122b61d60f40940f7f90","slug":"maharashtra-s-akola-mp-anoop-dhotre-s-wife-received-threat-2024-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: महाराष्ट्र के सांसद की पत्नी को मिली धमकी, ग्वालियर में पुलिस ने किया मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: महाराष्ट्र के सांसद की पत्नी को मिली धमकी, ग्वालियर में पुलिस ने किया मामला दर्ज
Wed, 06 Nov 2024 12:22 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Wed, 06 Nov 2024 12:22 PM IST
सार
MP News: महाराष्ट्र के अकोला सांसद अनूप धोत्रे की पत्नी को धमकी मिली है। पहले धमकी को उन्होंने हल्के में लिया, लेकिन उसके बाद उन्हें लगातार धमकी मिली और धमकाने वाला वाट्सएप कॉल करने लगा। मामले को लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
महाराष्ट्र के अकोला सांसद अनूप धोत्रे
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महाराष्ट्र के अकोला सांसद अनूप धोत्रे की पत्नी को उनकी ही फर्म के कर्मचारी ने सब कुछ बर्बाद करने की धमकी दी है। सांसद की पत्नी समीक्षा ग्वालियर में घाटगे उच्च शिक्षा समिति की चेयरमैन हैं। इस सोसाइटी के अंतर्गत कई स्कूल, कॉलेज व अन्य संस्था चलती हैं। इसी कंपनी के एक कर्मचारी ने लोन की रकम वापस मांगने पर धमकी दी है, लगातार वाट्सएप कॉल किए तो सांसद की पत्नी की ओर से माधौगंज थाना में मामले की शिकायत की गई है जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
शहर के मामा का बाजार हेम सिंह की परेड निवासी समीक्षा धोत्रे, महाराष्ट्र के अकोला से भाजपा सांसद अनूप धोत्रे की पत्नी हैं। साथ ही वह ग्वालियर के चर्चित घाटगे एम्पायर के संचालक उदय घाटगे की सुपुत्री हैं।यहां पर समीक्षा, घाटगे उच्च शिक्षा समिति की अध्यक्ष हैं।
विज्ञापन
कुछ साल पहले उनकी संस्था में हिमांशु मोरे नामक कर्मचारी ने कंपनी से 6 लाख रुपए का लोन लिया था। लोन तो हिमांशु ने ले लिया, लेकिन वापस जमा नहीं कर रहा था। अब जब संस्था ने लोन के पैसे जमा कराने को बोला तो वह आजकल की कहकर टालता रहा।जब समीक्षा ने लोन का बकाया तत्काल जमा करने कहा तो उनको धमकी मिलने लगीं।
विज्ञापन
समीक्षा धोत्रे के मोबाइल पर साधारण कॉल आई और कॉल करने वाले ने धमकी दी कि वह उनका सब कुछ छीन लेगा और बर्बाद कर देगा। पहले धमकी को उन्होंने हल्के में लिया लेकिन उसके बाद उन्हें लगातार धमकी मिली और धमकाने वाला वाट्सएप कॉल करने लगा, जब नंबर की जांच की तो वह हिमांशु मोरे का था। इस पर वह माधौगंज थाना पहुंची और मामले की शिकायत की।पुलिस ने उनकी शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
