फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Madhya Pradesh: SP chief Akhilesh Yadav reached Gwalior, said- SP will contest elections from here too

Madhya Pradesh: सपा प्रमुख अखिलेश यादव पहुंचे ग्वालियर, कहा- सपा एमपी से भी चुनाव लड़ेगी

Fri, 19 Aug 2022 04:42 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 19 Aug 2022 04:42 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा है समाजवादी पार्टी ने पहले भी विधानसभा चुनाव लड़े हैं, आने वाले चुनावों में भी पार्टी चुनाव लड़ेगी। सपा के प्रत्याशी कभी-कभी दूसरे नंबर पर भी रहे हैं जो हमारे अच्छे लड़ते हैं, उन्हें बीजेपी या कांग्रेस अपनी पार्टी अपने साथ ले लेती है।

विज्ञापन
Madhya Pradesh: SP chief Akhilesh Yadav reached Gwalior, said- SP will contest elections from here too
सपा प्रमुख और उप्र के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ग्वालियर पहुंचे थे। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ग्वालियर पहुंचे। वे यहां आयोजित जन्माष्टमी के चल समारोह में शिरकत करने पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों को लेकर भी उन्होंने बात की। अखिलेश यादव के मध्य प्रदेश में पहुंचने पर कई सियासी मायने निकाले जाने लगे हैं। 
विज्ञापन


अखिलेश यादव ने कहा कि नेताजी भी ग्वालियर आते थे, मुझे भी ग्वालियर आने का मौका मिला है। समाज का तानाबाना है, एक दूसरे की खुशियां बांटते हैं।  यादव ने कहा कि दुख की बात है, मध्य प्रदेश में डबल इंजन की सरकार है किसानों को याद रखना चाहिए, उनको फसल की सही कीमत नहीं मिलती। यही हालत उत्तर प्रदेश में है। बीजेपी के लोग किसी से मिल लें, कितनी भी तैयारी कर लें, पर इस बार जनता उनके खिलाफ खड़ी है, क्योंकि उनके पास जवाब नहीं है। 
विज्ञापन


अखिलेश ने कहा कि अभी 12 जिलों की अग्निवीर भर्ती निकली है। कोई कल्पना कर सकता है कि 12 जिलों की भर्ती में एक लाख 13 हजार लोगों ने फॉर्म भरे हों। अभी सरकार ये भी नहीं बता रही कि इतने लोगों में कितनों को अग्निवीर बनाया जाएगा। इस सरकार ने जब से काम करना शुरू किया है, कुछ लोगों को बढ़ावा दिया है। कुछ उद्योगपतियों को बढ़ावा दिया है। सबसे ज्यादा धोखा मध्यम वर्ग, गरीब, किसान, नौजवानों के साथ भारतीय जनता पार्टी ने किया है। भाजपा वाले समाज में हमेशा नफरत पैदा करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर अखिलेश ने कहा है समाजवादी पार्टी ने पहले भी विधानसभा चुनाव लड़े हैं, आने वाले चुनावों में भी पार्टी चुनाव लड़ेगी। सपा के प्रत्याशी कभी-कभी दूसरे नंबर पर भी रहे हैं जो हमारे अच्छे लड़ते हैं, उन्हें बीजेपी या कांग्रेस अपनी पार्टी अपने साथ ले लेती है। उन्होंने कहा है, विपक्ष का हर बार प्रयास रहता है मिलकर चुनाव लड़े, जो मैसेज बिहार से गया है, वहीं मैसेज और प्रदेश से विपक्ष को देना चाहिए। उत्तर प्रदेश बहुत बड़ा प्रदेश कौन किसके साथ जाएगा ये वक्त बताएगा। मध्य प्रदेश में यादव समाज की बहुत आबादी है, उन्हें तय करना है,उऩ्हें किसके साथ जाना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed