{"_id":"62e295fbd7eca609580e97e2","slug":"madhya-pradesh-relationship-shamed-in-gwalior-brother-raped-beaten-up-for-protesting","type":"story","status":"publish","title_hn":"Madhya Pradesh: ग्वालियर में रिश्ते शर्मसार, भाई ने किया रेप, विरोध करने पर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Madhya Pradesh: ग्वालियर में रिश्ते शर्मसार, भाई ने किया रेप, विरोध करने पर पीटा
Thu, 28 Jul 2022 07:28 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 28 Jul 2022 07:28 PM IST
सार
ग्वालियर में भाई द्वारा बहन से रेप करने का मामला सामने आया है। बहन ने बताया कि विरोध करने पर भाई बेरहमी से पीटता था। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में भाई द्वारा बहन से रेप करने का मामला सामने आया है। बहन ने बताया कि विरोध करने पर भाई बेरहमी से पीटता था। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। आरोपी भाई की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार रिश्ते को शर्मसार करने का ये मामला ग्वालियर के थाटीपुरा थाना क्षेत्र का है। थाटीपुर थाना इलाके में रहने वाली 40 वर्षीय महिला ने पुलिस को शिकायत की है कि कोरोना में पिता की मौत होने के कारण वह अपने भाई और भाभी के साथ पिछले एक साल से रह रही है। कल शाम जब वह अपने कमरे में थी तभी उसका बड़ा भाई कमरे में आ गया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। जब उसने विरोध किया तो उसने जमीन पर पटक कर जमकर मारपीट की और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इतना ही नहीं जब पीड़िता ने खुद के साथ हुई घटना के बारे में अपनी भाभी को बताया तो फिर दोनों भाई-भाभी ने उसके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया।
इसके साथ ही आरोपी भाई ने पीड़िता को धमकी दी कि अगर उसने बाहर जाकर मुंह खोला तो वह उसकी हत्या कर देगा। इसके बाद पीड़िता थाटीपुर थाना पहुंची जहां उसने शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और मारपीट का मामला दर्ज कर दिया है। मामले में एएसपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस आरोपी की तलाश की जा रही है।