फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Love Jihad in Gwalior Kept raping girl by keeping her in house for three years accused of feeding her beef

Love Jihad in Gwalior: तीन साल तक युवती को घर में रखकर दुष्कर्म करता रहा, गोमांस खिलाने का भी आरोप लगाया

Sat, 27 Apr 2024 04:14 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 27 Apr 2024 04:14 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के ग्वालियर में जबरन युवती को घर में रखने और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का मामला सामने आया है। पीड़ित पुलिस में केस दर्ज कराया है। उसने अपने बयान में कई सनसनीखेज खुलासे किए हैं।

विज्ञापन
Love Jihad in Gwalior Kept raping girl by keeping her in house for three years accused of feeding her beef
शोभा श्रीवास्तव, सीएसपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्वालियर में लव जिहाद से जुड़ा हुआ मामला सामने आया है। मामले में युवती के साथ तीन साल तक विशेष समुदाय के युवक द्वारा न सिर्फ शारीरिक शोषण किया गया, बल्कि उसके साथ जमकर मारपीट भी की गई। युवती का कहना है कि इस दौरान उसे गोमांस भी खिलाया गया। जब वह इन सभी प्रताड़नाओं को नहीं झेल सकी तो थाने पहुंचकर उसने शिकायत की। इस दौरान हिंदू जागरण मंच भी थाने पहुंचा और जमकर नारेबाजी की।

विज्ञापन


लव जिहाद और धर्म परिवर्तन की शिकायत लेकर थाने पहुंची युवती ने बताया कि तीन साल पहले उसके पड़ोस में ही रहने वाला विशेष समुदाय का एक युवक उसे डरा धमका कर अपने साथ ले गया था, जिसने युवती को धमकी दी थी कि अगर वह उसके साथ नहीं जाएगी तो वह चिट्ठी पर नाम लिखकर आत्महत्या कर लेगा और उसके माता-पिता और भाई को जेल की हवा खानी पड़ेगी। जबकि युवती जानती थी कि युवक की शादी हो चुकी है। युवती का कहना है कि शादी से पहले उसकी युवक से बात होती थी। लेकिन शादी के बाद उसने बात करना बंद कर दिया था। इसके बाद लगातार युवक उसे परेशान करता रहा और आखिरकार एक दिन स्वयं आत्महत्या कर मां-बाप को फसाने की धमकी देकर वह उसे अपने साथ ले गया और तीन साल तक उसका शारीरिक शोषण तो किया ही साथ ही उसके साथ अभद्रता और जमकर मारपीट भी की।
विज्ञापन




इतना ही नहीं इस दौरान युवक ने वहशीपन की सभी हदें पार कर दी और लड़की के साथ अप्राकृतिक कृत्य की वारदात को भी अंजाम दिया। युवती का कहना है कि इन सब के बावजूद लड़के के घर वाले भी आकर युवती के साथ मारपीट करते थे और बीती रात भी इसी तरह की एक वारदात को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक की बीवी और बहन ने युवती के साथ जमकर मारपीट की एवं उसे जान से मारने का प्रयास किया। लेकिन ऐन मौके पर मकान मालिक के आने से लड़की की जान बच सकी और उसने थाने आकर इस बात की शिकायत करनी चाही। लेकिन उस समय महिला स्टाफ न होने के चलते युवती ने अगले दिन आकर थाने में शिकायत की, जिसकी शिकायत पर से आरोपी युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला पंजीबद्ध किया गया है।

लव जिहाद से जुड़े इस मामले को लेकर सीएसपी शोभा श्रीवास्तव ने बताया कि धर्म परिवर्तन की शिकायत को लेकर एक फरियादिया ने थाने आई थी, जिसने बताया कि विशेष समुदाय का एक युवक उसके साथ लगातार तीन साल से शारीरिक शोषण कर रहा था और उसके साथ मारपीट भी कर रहा था। साथ ही युवती ने बताया कि जबरन उसका धर्म परिवर्तन करने का प्रयास भी किया जा रहा था, जिसके चलते उसके थाने में आकर इस बात की शिकायत की है। पुलिस ने युवती की शिकायत पर धारा-376 के साथ ही आरोपी के परिजनों द्वारा की गई मारपीट के खिलाफ और धर्म परिवर्तन के अधिनियम के अंतर्गत विभिन्न धाराओं में मामला पंजीबद्ध किया गया है।


धर्म परिवर्तन के संबंध में जानकारी मिलने पर हिंदू जागरण मंच के विभिन्न पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी बहोड़ापुर थाने पर पहुंचे। जहां उन्होंने जमकर नारेबाजी की। साथ ही मांग की है कि जिस तरह गुना में हुए अमानवीय कृत्य के बाद आरोपी का घर तोड़ा गया। इस तरह ग्वालियर में भी आरोपी की घर को तोड़ने की कार्रवाई की जाए। साथ ही युवक को फांसी की सजा दी जाए। अगर प्रशासन ऐसा नहीं करता है तो हिंदू जागरण मंच सड़कों पर उतरेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed