फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Leader of Opposition's big statement on the list of Congress candidates, know when the list will come

MP Politics: कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची पर नेता प्रतिपक्ष का बड़ा बयान, कहा- तैयारी पूरी, इस समय आएगी लिस्ट

Fri, 18 Aug 2023 08:31 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 18 Aug 2023 08:31 PM IST
सार

मध्यप्रदेश विधानसभाग में नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने कांग्रेस की सूची को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने बताया कि हमारी तैयारी पूरी हो चुकी है। और अगले महीने हमारी लिस्ट जारी होगी। 

विज्ञापन
Leader of Opposition's big statement on the list of Congress candidates, know when the list will come
नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज है। भाजपा उम्मीदवारों की पहली सूची सामने आने के बाद कांग्रेस भी एक्टिव हो गई है। नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने इसे लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने बताया कि हमारी तैयारी पूरी हो चुकी है। और अगले महीने हमारी लिस्ट जारी होगी। 
विज्ञापन


बता दें कि नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह ग्वालियर में थे। मीडिया से बातचीत ने उन्होंने कहा है कि टिकटों की सूची को लेकर हमने भी पूरी तैयारी कर ली है और जल्द ही सितंबर के महीने में कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची घोषित करेगी। इधर ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक रणवीर जाटव का टिकट कटने को लेकर नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने कहा है कि सवाल यह है कि सिंधियाजी जिनको साथ लेकर गए थे और उन्हें आश्वासन देकर, उनकी रक्षा करना सिंधिया जी का काम था, लेकिन उनकी रक्षा नहीं कर पाए। अब कौन लोग ऐसे आदमी पर विश्वास करेगा।
विज्ञापन


गौरतलब है कि गुरुवार को जारी भारतीय जनता पार्टी की सूची भिंड जिले की गोहद विधानसभा से सिंधिया समर्थक रणवीर जाटव का नाम नहीं है। उनकी जगह अनुसूचित जाति के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य को टिकट दिया है। रणवीर जाटव 2020 में कमलनाथ सरकार को गिराकर सिंधिया के साथ भाजपा में शामिल हुए थे और उसके बाद शिवराज सरकार ने उन्हें निगम मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया, लेकिन अब इस विधानसभा में उनका टिकट काटकर लाल सिंह आर्य को दे दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed