फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Jyotiraditya Scindia has spoken about next year's elections

MP Politics: अगले विधानसभा चुनावों को लेकर सिंधिया का बड़ा बयान, कहा- इनके नेतृत्व में लहराएगा बीजेपी का परचम

Sun, 18 Dec 2022 08:40 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 18 Dec 2022 08:40 PM IST
सार

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शुक्रवार को ग्वालियर में थे। वे एक दिवसीय दौरे पर यहां आए थे। उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान मप्र विधानसभा चुनावों को लेकर बयान दिया है। 

विज्ञापन
Jyotiraditya Scindia has spoken about next year's elections
सिंधिया ने कहा कि 2023 के चुनाव में बीजेपी का परचम लहराएगा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। भाजपा में कई कयासों को हवा मिल रही है। इस बीच केंद्रीय केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने चुनावों को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने शिवराज सिंह चौहान जी की नेतृत्व की तारीफ की और अगले साल होने वाले चुनावों में बीजेपी का परचम लहराने की बात कही है।
विज्ञापन


विज्ञापन


बता दें कि केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शुक्रवार को ग्वालियर में थे। वे एक दिवसीय दौरे पर यहां आए थे। उन्होंने मीडिया से बातचीत की। सिंधिया ने कहा कि पार्टी के लिए और क्षेत्र और प्रदेश की जनता के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प मैंने जो लिया है, पूरे रूप से उसी पर मैं कार्य कर रहे हैं। मध्य प्रदेश में बीजेपी सरकार निरंतर सीएम शिवराज सिंह चौहान जी के नेतृत्व में रही है। आने वाले 2023 के चुनाव में बीजेपी का परचम लहराएगा। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शिवराज सिंह चौहान जी की नेतृत्व में जो जनकल्याण की योजनाएं जो लागू हैं और लागू हो रही हैं। इन्हीं के नेतृत्व में विकास के पथ पर मध्यप्रदेश को हम आगे बढ़ाते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंधिया ने कहा कि ग्वालियर चंबल अंचल में विकास और प्रगति की नींव को आगे लेकर जाना है। विकास की शृंखला आगे बढ़े और लगातार सीएम शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में तीव्र गति से काम हो। इसको लेकर हमारी सरकार लगातार प्रयासरत है। उमा भारती की तारीफ किए जाने को लेकर उन्होंने कहा कि मैं पार्टी का सामान्य कार्यकर्ता हूं और समर्पित भाव से कार्य कर रहा हूं। वहीं ग्वालियर व्यापार मेले के आयोजन को लेकर सिंधिया ने कहा कि जरूर आयोजन होगा। ग्वालियर का व्यापार मेला कोरोना वजह से नहीं हो पाया, लेकिन अबकी बार मेले का भव्य आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed