RTC Gwalior: चंबल को मिला 3500 हजार करोड़ रुपये का निवेश प्रस्ताव, 'कोई किसी से कम नहीं है', सीएम ने की तारीफ
Regional Tourism Conclave Gwalior 2025: ग्वालियर में दो दिवसीय रीजनल टूरिज्म कॉन्क्लेव हुई है। जहां, अभी तक 3500 करोड़ रुपये के एमओयू हुए है। कॉन्क्लेव में निवेशकों को भूमियों के आवंटन पत्र भी बांटे गए है। वहीं, टूरिज्म के क्षेत्र में कार्ययोजना का विमोचन और वर्चुअल शिलान्यास भी किया गया है।
विस्तार
पर्यटन को नई पहचान
मुख्यमंत्री ने निवेशकों का आभार जताते हुए कहा कि कोई एक करोड़ लगाए या हजार करोड़, सबकी भागीदारी महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि बैजू ताल और मान सिंह तोमर संगीत विश्वविद्यालय के लिए भी राशि दी गई है। उन्होंने कहा, “ग्वालियर-चंबल वह धरती है जहां चीते भी हैं, घड़ियाल सेंक्चुरी है, राजा मानसिंह का किला है। यहां की ऐतिहासिक और प्राकृतिक धरोहर पर्यटन को नई पहचान दिलाएगी।
कॉन्क्लेव चंबल के लिए मील का पत्थर साबित होगा- नरेंद्र सिंह
विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि यह कॉन्क्लेव ग्वालियर-चंबल के लिए मील का पत्थर साबित होगा। सीएम मोहन यादव के विकेंद्रीकृत प्रयासों से पर्यटन निवेश राज्य की अर्थव्यवस्था और रोजगार दोनों को मजबूती देंगे। कार्यक्रम में अभिनेता पीयूष मिश्रा ने भी कहा कि मध्य प्रदेश अब फिल्म निर्माताओं की पहली पसंद बनता जा रहा है। कई निर्देशक यहां फिल्में शूट करने आ रहे हैं और उन्हें यहां का माहौल बहुत पसंद आ रहा है।
ये भी पढ़ें- BJP President: आरएसएस की पसंद, पीएम मोदी जानते हैं अहमियत, शिवराज की अध्यक्ष पद पर दावेदारी के बड़े कारण क्या?
कॉन्क्लेव की खास बातें
- 3500 करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले।
- 25 से ज्यादा बड़े निवेशक शामिल हुए।
- 125 से अधिक ट्रैवल और टूर ऑपरेटर, 500 से ज्यादा हितधारक मौजूद रहे।
- ग्वालियर किले में संरक्षण, लैंडस्केपिंग और इल्युमिनेशन कार्यों का शिलान्यास।

ग्वालियर में आयोजित हुई रीजनल टूरिज्म कॉन्क्लेव

ग्वालियर में आयोजित हुई रीजनल टूरिज्म कॉन्क्लेव
ग्वालियर में आयोजित हुई रीजनल टूरिज्म कॉन्क्लेव
ये भी पढ़ें- गणेश जी का चमत्कार! सपने में बताया स्थान, फिर 500 साल पुराने मंदिर की खुदाई में मिले 'मंगलमूर्ति'; तस्वीरें
