फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   In the Buddhist conference in Gwalior, people took an oath to never believe in Brahma

Gwalior: हजारों लोगों को दिलाई ईश्वर को न मानने की शपथ, कहा- ब्रह्मा, विष्णु और महेश को कभी भगवान नहीं मानूंगा

Tue, 10 Jun 2025 08:02 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: ग्वालियर ब्यूरो Updated Tue, 10 Jun 2025 08:02 PM IST
विज्ञापन
In the Buddhist conference in Gwalior, people took an oath to never believe in Brahma
बौद्ध धर्म सम्मेलन में शामिल हुए हजारों लोग। - फोटो : अमर उजाला

ग्वालियर जिले के भितरवार में बौद्ध धर्म सम्मेलन के दौरान लोगों को हिंदू देवी-देवताओं को नहीं मानने और उनकी पूजा नहीं करने की शपथ दिलाने का वीडियो सामने आया है, जिसमें सैकड़ों लोगों को शपथ दिलाई गई। शपथ में कहा गया कि "मैं ब्रह्मा, विष्णु और महेश को कभी ईश्वर नहीं मानूंगा, न ही मैं उनकी पूजा करूंगा। मैं राम और कृष्ण को ईश्वर नहीं मानूंगा और उनकी पूजा कभी नहीं करूंगा। मैं गौरी, गणपति आदि हिंदू धर्म के किसी भी देवी-देवताओं को नहीं मानूंगा और उनकी पूजा नहीं करूंगा।"

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: आखिर क्यों गहराता गया सोनम पर पुलिस को शक, पांच पाइंट में समझें वो बातें जिसने कसा शिकंजा
विज्ञापन


बता दें कि 96 गांव जाटव समाज सुधार समिति ने 6 से 8 जून तक तीन दिवसीय बौद्ध धम्म सम्मेलन का आयोजन किया था, जिसमें मुख्य धम्मोपदेशक भदंत शाक्यपुत्र सागर महाथेरो, अध्यक्ष– द बुद्ध भूमि धम्मदूत संघ भोपाल ने हजारों लोगों को शपथ दिलाई थी। शपथ में यह भी कहा गया- मैं यह विश्वास नहीं करूंगा कि ईश्वर ने अवतार लिया है। मैं कभी यह नहीं मानूंगा कि भगवान बुद्ध विष्णु के अवतार हैं। ऐसे प्रचार को मैं पागलपन और झूठा प्रचार मानता हूं। मैं कभी श्राद्ध नहीं करूंगा और ना ही पिंडदान करूंगा। मैं बौद्ध धर्म के विरुद्ध कोई भी कार्य नहीं करूंगा। मैं कोई भी क्रिया-कर्म ब्राह्मणों के हाथ से नहीं कराऊंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  क्या काम करते थे आरोपी, एक हुई दोस्ती और फिर बनाई राजा की हत्या की योजना

96 गांव जाटव सुधार समिति के अध्यक्ष रूपेंद्र वर्मा ने कहा कि आयोजन का उद्देश्य समाज की कुरीतियों को दूर करना था। सोशल मीडिया पर फैल रही डेढ़ लाख लोगों के धर्म परिवर्तन की खबर गलत है। सम्मेलन का उद्देश्य किसी धर्म का अनादर करना नहीं था और समिति इस तरह की गतिविधियों से सहमत नहीं है। इस मामले में एसडीओपी जितेंद्र नगाइच का कहना है कि अभी तक इस मामले में किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं आई है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed