{"_id":"676275a16db4d1fed4075d0b","slug":"husband-attacked-his-wife-in-anger-for-feeding-her-ghee-in-gwalior-2024-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gwalior: बेटी को खिलाने के लिए मांगा घी, गुस्साए पति ने कुल्हाड़ी से किया हमला; पीड़िता ने एसपी से की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior: बेटी को खिलाने के लिए मांगा घी, गुस्साए पति ने कुल्हाड़ी से किया हमला; पीड़िता ने एसपी से की शिकायत
Wed, 18 Dec 2024 12:41 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Wed, 18 Dec 2024 12:41 PM IST
सार
Gwalior: बेटी को खिलाने के लिए घी मांगना पति को भारी पड़ गया। जिसके बाद गुस्साए पति ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। उक्त मामले को लेकर पीड़िता पुलिस अधीक्षक कार्यलय पहुंची।
विज्ञापन
गुस्साए पति ने कुल्हाड़ी से किया हमला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ग्वालियर में पति से पत्नी ने बेटी को खिलाने के लिए घी मांगना महंगा पड़ गया। घी मांगने पर पति ने पत्नी के सिर में कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। घायल पत्नी का आरोप है कि बेटी होने की वजह से पति उसे और उसकी 3 साल की बेटी को घी खाने के लिए नहीं देता और घी को ताले में बंद कर रखता है। जिसकी शिकायत लेकर पीड़ित महिला अपनी बेटी के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची और न्याय की गुहार लगाई। वहीं पुलिस अधिकारी ने उसकी शिकायत पर जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन
दरअसल, बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के किशनबाग में रहने वाली सीमा शाक्य अपने पति वीरेंद्र शाक्य के साथ रहती है और उनकी 3 साल की बेटी भी है। दोनों पति पत्नी मजदूरी करने का काम करते है। वहीं आज सीमा शाक्य घायल हालत में पुलिस अधीक्षक कार्यालय सिटी सेंटर पर पहुंची, जहां उसने पुलिस अधिकारियों से शिकायत कर पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन
सीमा का कहना था कि पति वीरेंद्र रात के वक्त घी से रोटी लगाकर खाना खा रहा था और खाना खाने के बाद उस घी के डिब्बे में ताला लगाकर रख दिया। जब उसने अपनी 3 साल की बेटी को घी से रोटी खिलाने के लिए घी मांगा तो उसने गुस्से में आकर गाली गलौज कर कुल्हाड़ी सिर में मारकर उसे घायल कर दिया।
विज्ञापन
पति उसे ताना मारता है कि वह घी अपने मायके से लेकर आई है क्या। बेटी होने की वजह से वह ऐसा अत्याचार उस पर और उसकी बेटी पर करता रहता है। जिसकी शिकायत उसने थाने में की, लेकिन पुलिस ने कुल्हाड़ी के बजाएं डंडा सिर में मारना लिखवाया। उसके अत्याचार से परेशान होकर वहां पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अपनी फरियाद लेकर आई है। वहीं पुलिस अधिकारी ने उसकी बात को सुन उसके पति के खिलाफ उचित कार्रवाई करने का आश्वासन उसे दिया है।
