फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior: The woman, who reached the SP office with a complaint, set herself on fire

Gwalior: शिकायत लेकर एसपी ऑफिस पहुंची महिला ने पेट्रोल डालकर लगाई खुद को आग, लोगों ने बचाया

Wed, 27 Jul 2022 09:48 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 27 Jul 2022 09:48 PM IST
सार

ग्वालियर में महिला ने पेट्रोल डालकर खुद को आग लगाने का मामला सामने आया है। चौंकाने वाली बात ये है कि महिला ने आग एसपी ऑफिस पहुंचकर लगाई है। मौके पर मौजूद लोगों ने महिला को बचा लिया।

विज्ञापन
Gwalior: The woman, who reached the SP office with a complaint, set herself on fire
महिला ने एसपी में खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में महिला ने पेट्रोल डालकर खुद को आग लगाने का मामला सामने आया है। चौंकाने वाली बात ये है कि महिला ने आग एसपी ऑफिस पहुंचकर लगाई है। मौके पर मौजूद लोगों ने महिला को बचा लिया। पुलिस का कहना है कि महिला डिप्रेशन में है। उसकी काउंसिलिंग की जा रही है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार महिला ग्वालियर के थाटीपुर इलाके में रहती है। उसका पति आज अपने बच्चों सहित कहीं चला गया है। इससे परेशान महिला अपनी फरियाद लेकर एसपी ऑफिस पहुंची थी। आरोप है कि सुनवाई नहीं होने पर उसने खुद को आग लगाने की घटना को अंजाम दिया है। 
विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मृगाखी डेका ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला की हालत ऐसी नहीं है कि उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़े, लेकिन वह गहरे डिप्रेशन में है। इसलिए उसे फिलहाल काउंसलिंग की जरूरत है। इस महिला के पति और बच्चों के बारे में भी जानकारी हासिल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला का कहना है कि एक व्यक्ति अलग-अलग मोबाइल नंबर से उसके पति को फोन करता था और पति बच्चों की हत्या की धमकी देता था। महिला को आशंका हुई  कि वह धमकियों से परेशान होकर बच्चों सहित आत्महत्या करने गए हैं। उसने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर अपनी फरियाद सुनाने की कोशिश की, लेकिन वहां सुनवाई नहीं होने पर महिला ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की। मौजूद लोगों ने उसे बचा लिया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed