फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior Scindia said the tricolor will hoist on the moon Congress is the party wearing the mask of religion

Gwalior: चंद्रयान को लेकर सिंधिया ने कहा- आज चांद पर लहराएगा तिरंगा, कांग्रेस धर्म का मुखौटा पहनने वाली पार्टी

Wed, 23 Aug 2023 02:31 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत Updated Wed, 23 Aug 2023 02:31 PM IST
सार

भारत सरकार के उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने चंद्रयान के लिए बधाई दी है। उन्होंने कहा कि बुधवार को चांद पर तिरंगा लहराएगा। साथ ही सिंधिया कांग्रेस पर निशाना साधते हुए बोले कि कांग्रेस पार्टी धर्म और जात का मुखौटा पहनने वाली पार्टी है।

विज्ञापन
Gwalior Scindia said the tricolor will hoist on the moon Congress is the party wearing the mask of religion
भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज पूरे विश्व भर की निगाहें भारत के चंद्रायन 3 पर टिकी हुई है। चंद्रयान की सफलता को लेकर पूरे देश भर में पूजा पाठ और प्रार्थनाएं की जा रही है। इसी को लेकर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का भी एक बयान सामने आया है सिंधिया ने कहा है कि आज इतिहास रचा जाएगा जब भारत का तिरंगा झंडा चांद पर लहरायेगा। हमारे वैज्ञानिकों के द्वारा एक इतिहास रचने का इंतजार पूरा भारत ही नहीं बल्कि पूरा विश्व उत्सुकता से कर रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन


वहीं, कांग्रेस नेता और पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी के द्वारा कांग्रेस की धार्मिक यात्रा पर सवाल खड़े करने को लेकर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि जब चुनाव आता है तो कांग्रेस के अनेक मुखोटे धर्म और जाति के नाम पर धार्मिक यात्रा की बात करते है। धर्म और जाट का मुखौटा पहनने की आदत कांग्रेस की पुस्तैनी है। और इस मुखौटे को जनता ने बारंबार उतारा है। उसके बाद भी कांग्रेस सीख नहीं पा रही है। और यही हाल इस विधानसभा में कांग्रेस का होने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश में वाटर मैनेजमेंट के लिए यूनेस्को द्वारा ग्वालियर के चयन को लेकर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि जो माधवराव महाराज के समय एक नवीन ग्वालियर को बसाया गया था। सामाजिक और स्वास्थ्य चिकित्सा दृष्टिकोण के आधार पर पानी की व्यवस्था के आधार पर और यहां के किसानों के लिए जो बांध बनाये गए थे। 150 वर्ष बाद भी उसी का अमृत ग्वालियर चंबल वासी के साथ-साथ मंदसौर से नीमच तक उसी का लाभ जनता ले रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed