{"_id":"642d52060d9af8d64008f985","slug":"gwalior-revealed-in-nhm-paper-leak-scandal-accused-had-sent-eight-lakh-rupees-to-sub-inspector-account-2023-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gwalior: NHM Paper Leak कांड में सनसनीखेज खुलासा, आरोपियों ने सब-इंस्पेक्टर के खाते में भेजे थे आठ लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior: NHM Paper Leak कांड में सनसनीखेज खुलासा, आरोपियों ने सब-इंस्पेक्टर के खाते में भेजे थे आठ लाख रुपये
Wed, 05 Apr 2023 04:18 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 05 Apr 2023 04:18 PM IST
सार
एनएचएम पेपर लीक कांड में ग्वालियर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने बताया, पेपर लीक कांड में शामिल आरोपियों ने एक सब-इंस्पेक्टर के खाते में आठ लाख रुपये ट्रांसफर किए थे।
विज्ञापन
NHM Paper Leak कांड में सनसनीखेज खुलासा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ग्वालियर पुलिस की ओर से पर्दाफाश किए गए एनएचएम पर्चा लीक कांड में चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। लेकिन मंगलवार रात पुलिस ने इंदौर में पदस्थ एक सब-इंस्पेक्टर को भी इस मामले में गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी लंबी जांच के बाद की गई, क्योंकि पकड़े गए आरोपियों में से एक के खाते से आठ लाख रुपये की मोटी रकम सब-इंस्पेक्टर के खाते में ट्रांसफर हुई थी।
विज्ञापन
बता दें कि यह साक्ष्य आने के बाद उसकी भूमिका भी संदेह के घेरे में आ गई थी। इस मामले में पुलिस अब तक 17 लोगों को आरोपी बनाकर गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान जब यह पता चला कि पीटीएस इंदौर में तैनात एमपी पुलिस के उप निरीक्षक शैलेन्द्र तोमर के खाते में एनएचएम पर्चा लीक कांड के मुख्य आरोपियों द्वारा आठ लाख रुपये का ट्रांजेक्शन किया है। यह तथ्य प्रकाश में आने के बाद उन्हें भी आरोपी बनाकर गिरफ्तारी कर ली गई। उपनिरीक्षक शैलेन्द्र तोमर साल 2018 बैच के हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के नर्सिंग भर्ती परीक्षा का पेपर फरवरी महीने में लीक हुआ था। इस मामले में ग्वालियर पुलिस ने जांच करते हुए यूपी, दिल्ली और भोपाल आदि शहरों से कुल 16 आरोपितों के खिलाफ मामला दर्जकर उनकी गिरफ्तारी कर चुकी थी। इस मामले में पता चला कि यह पर्चा मुम्बई की पर्चा बनाने वाली कम्पनी की लोगों की मिलीभगत से ही लीक हुआ था। इसलिए कुछ लोगों को वहां से भी अरेस्ट किया गया था।
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपितो में से आठ लोगों द्वारा पैसों का ट्रांजेक्शन किया था, जिससे सरकारी एजेंसियों को यह पता न चल सके कि यह पैसा कहां से आ रहा है। जब इन खातों की पड़ताल की तो उसमें उप निरीक्षक के खाते में भी आठ लाख रुपये का ट्रांजेक्शन हुआ था।
