फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior: Police vehicle overturned, nine policemen injured while escaping from the car that suddenly appeared

Gwalior: अचानक सामने आई कार से बचने में पलटा पुलिस वाहन, नौ पुलिसकर्मी घायल

Mon, 05 Sep 2022 05:52 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 05 Sep 2022 05:52 PM IST
सार

दतिया से कैदियों को ग्वालियर छोड़कर लौट रहे पुलिसकर्मी हादसे का शिकार हो गए। उनकी गाड़ी कार को बचाने में अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में नौ पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। 

विज्ञापन
Gwalior: Police vehicle overturned, nine policemen injured while escaping from the car that suddenly appeared
हादसे में घायलों को ग्वालियर के अस्पताल में लाया गया है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के ग्वालियर इलाके में पुलिस वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया है। हादसे में नौ पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। सभी को दूसरे वाहन से जयारोग्य अस्पताल समूह के ट्रॉमा सेंटर में लाया गया। हालांकि किसी को भी गंभीर चोट नहीं पहुंची है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार घटना झांसी हाईवे पर सिथौली के नजदीक हुई है। पुलिस ने बताया कि दतिया की सेवढ़ा जेल से 13 कैदियों को ग्वालियर लाने के लिए पुलिसकर्मी डीआरपी लाइन से वाहन लेकर निकले थे। कैदियों को सेंट्रल जेल में छोड़ने के बाद ये लोग सरकारी गाड़ी से दतिया लौट रहे थे। सिथौली के पास अचानक पुलिस गाड़ी के सामने एक कार डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी तरफ से सामने आ गई। चालक ने इसे बचाने का प्रयास किया और वाहन पलट गया। 
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही झांसी रोड थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को दूसरे वाहन से जयारोग्य अस्पताल समूह के ट्रॉमा सेंटर में लाया गया। हादसे में नौ पुलिसकर्मियों के घायल होने की खबर है। एक एएसआई, तीन प्रधान आरक्षक, दो हवलदार सहित नौ लोग शामिल थे। सभी को सिर और हाथ-पैरों में चोटे आई हैं। कुछ पुलिसकर्मियों को अंदरूनी चोटें आई हैं। घायलों के नाम वीरेंद्र सिंह, कैलाश चंद्र चौबे, सुभाष परमार, संदीप कुमार, सतेंद्र नागर, अंबिका, छोटेलाल प्रताप सिंह, रविकांत शुक्ला आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed