{"_id":"62ca6ed6ee202831d708ae20","slug":"gwalior-police-driver-after-drinking-liquor-called-control-room-and-told-them-he-had-been-kidnapped","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gwalior News: पुलिस वाहन के ड्राइवर ने शराब पीकर कंट्रोल रूम पर फोन लगाया, बोला- मेरा अपहरण हो गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior News: पुलिस वाहन के ड्राइवर ने शराब पीकर कंट्रोल रूम पर फोन लगाया, बोला- मेरा अपहरण हो गया
Sun, 10 Jul 2022 11:46 AM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Sun, 10 Jul 2022 11:46 AM IST
सार
ग्वालियर में पुलिस वाहन के ड्राइवर ने शराब पीकर कंट्रोल रूम पर फोन लगा दिया। उसने वहां बताया कि अपहरण हो गया है। फिर पता चला कि टेशन में शराब पीकर खुद ही कहीं चला गया था।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्वालियर जिले में महाराजपुरा थाने के फास्ट रेस्पॉन्स व्हीकल यानी एफआरवी के ड्राइवर ने इतनी शराब पी ली कि टेंशन में आ गया। कंट्रोल रूम पर फोन लगाकर बोला कि मेरा अपहरण हो गया है। अफसरों को पता चला तो वे भी परेशान हो गए। गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखकर तलाश शुरू की गई। शनिवार रात को 9 बजे के करीब मिला तो पुलिस ने पूछताछ की। तब उसने बताया कि ज्यादा शराब पी ली थी। इस वजह से खुद ही चला गया था।
महाराजपुरा थाना प्रभारी प्रशांत यादव का कहना है कि एफआरवी-17 पर मालनपुर के रहने वाला लोकेंद्र गुर्जर ड्राइवर है। शुक्रवार को ड्यूटी खत्म होने के बाद वह बाइक लेकर घर के लिए निकला। रास्ते में शराब दुकान पर बैठ गया। नशा अधिक हो गया तो घर न जाकर कहीं ओर चला गया। पुलिस कंट्रोल रूम पर फोन लगाकर अपहरण की सूचना दी। बताया कि बदमाशों ने उसके हाथ-पैर बांधकर खेत में फेंक दिया है। कंट्रोल रूम पर सूचना से पुलिस अफसर भी परेशान हो गए। कुछ देर बाद मोबाइल भी बंद हो गया। गुमशुदगी दर्ज होने के बाद तलाश की गई। शाम को वह गोहद में दिखा। पुलिस रात को उसे थाने लेकर पहुंची। पूछताछ में उसने बताया कि वह खुद ही चला गया था। थाना प्रभारी का कहना है कि ड्राइवर की शराब पीने से पूरा परिवार परेशान है। उसकी पत्नी तक कई बार शिकायत करने थाने आ चुकी है।