फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior News : When a mad dog bit a buffalo, those who drank its milk ran to the hospital to get injections

गजब है मामला : पागल कुत्ते ने भैंस को काटा तो दूध पीने वालों में मचा हड़कंप, इंजेक्शन लगाने दौड़े अस्पताल

Tue, 21 Jan 2025 05:53 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: प्रिया वर्मा Updated Tue, 21 Jan 2025 05:53 PM IST
सार

ग्वालियर में जब एक पागल कुत्ते ने एक भैंस को काट लिया तो उसका दूध पीने वालों ने खुद को इंजेक्शन लगवाने के लिए अस्पताल की दौड़ लगा दी। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि कुत्ते के काटने से उस भैंस का दूध पीने वालों को कोई खतरा नहीं है। 

विज्ञापन
Gwalior News : When a mad dog bit a buffalo, those who drank its milk ran to the hospital to get injections
मध्यप्रदेश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एमपी अजब है तो ग्वालियर गजब है और उससे ज्यादा गजब हैं ग्वालियर में होने वाले कारनामे। ऐसा ही एक मामला ग्वालियर के डाबरा क्षेत्र में देखने को मिला, जब एक पागल कुत्ते ने एक भैंस को काट लिया अब उसका दूध पीने वाले अपने को इंजेक्शन लगवाने के लिए अस्पताल की तरफ भाग रहे हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग की मानें तो कुत्ते के काटने से उस भैंस का दूध पीने वालों को किसी तरह का कोई खतरा नहीं है लेकिन फिर भी लोग खुद को बचाने के लिए इंजेक्शन लगवाने पहुंच गए जो कि दिनभर चर्चाओं का विषय रहा। 

विज्ञापन


इन दिनों शहर में डॉग बाइट के केस में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। रोजाना तीन से चार सैकड़ा लोग कुत्तों के काटने का शिकार हो रहे हैं। स्थिति यह है कि अब लोगों का अपने घरों से निकलना भी मुश्किल हो गया है। घर से बाहर निकलते ही आवारा घूम रहे कुत्ते तत्काल हमला कर देते हैं, जिसका खामियाजा लोगों को इंजेक्शन लगाकर चुकाना पड़ता है। शहर में बढ़ती जा रही है कुत्तों की आबादी पर नगरीय प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं और किसी भी तरह के सवालों का जवाब देने से बचते फिर रहे हैं।
विज्ञापन


बीते रोज लगभग 15 लोग ग्वालियर के मुरार अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने रेबीज डॉट लगवाने की मांग की। डॉक्टर ने जब उनसे जानकारी ली तो पता लगा कि घर के पास जहां वे एक भैंस का दूध लेने जाते हैं, उस भैंस को कुत्ते ने काट लिया था। भैंस को कुत्ते के काटने पर उन्हें किसी भी तरह का खतरा न हो इसके लिए सावधानी बरतते हुए पहले ही वह इंजेक्शन लगवाने के लिए आए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों का इस मामले में कहना है कि डब्लूएचओ की गाइड लाइन के अनुसार यदि किसी दुधारू पशु को कुत्ते ने काट लिया है तो उसके दूध का सेवन करने वालों को किसी प्रकार का कोई खतरा नहीं होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed