फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior News thief stole two and a half lakhs by opening trunk of businessman Activa police investigating CCTV

Gwalior News: व्यापारी की एक्टिवा की डिक्की खोलकर ढाई लाख चुरा ले गया चोर, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

Mon, 03 Feb 2025 10:18 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 03 Feb 2025 10:18 PM IST
सार

व्यापारी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को घटना से जुड़ा सीसीटीवी भी मिला है, जिसमें आरोपी वारदात करते नजर आए हैं।

विज्ञापन
Gwalior News thief stole two and a half lakhs by opening trunk of businessman Activa police investigating CCTV
गजेंद्र वर्धमान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्वालियर में एक व्यापारी की एक्टिवा की डिक्की खोलकर चोर ढाई लाख रुपये ले गए। व्यापारी दुकान से घर के लिए निकला था। रास्ते में बच्चों के लिए मोमोज लेने के लिए रुक गया। इसी बीच चोरों ने पांच मिनट में वारदात को अंजाम दे दिया। व्यापारी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को घटना से जुड़ा सीसीटीवी भी मिला है, जिसमें आरोपी वारदात करते नजर आए हैं।

विज्ञापन


दरअसल, ग्वालियर के लोहा व्यापारी ओमप्रकाश गुप्ता लोहिया बाजार से अपनी दुकान से काम खत्म करने के बाद वापस घर जा रहे थे। उनकी एक्टिवा की डिक्की में ढाई लाख रुपये रखे हुए थे। वे बाजार के कॉर्नर पर ही बच्चों के लिए मोमोज लेने के लिए रुक गए और जब वापस आए तो गाड़ी की डिक्की खुली पड़ी थी और उसमें रखे ढाई लाख रुपये गायब थे। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिस पर मामले की जांच शुरू करते हुए पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले हैं। इसमें व्यापारी की एक्टिवा के पास खड़े दो युवक नजर आए हैं। इनमें से एक डिक्की खोलकर रुपये निकालता हुआ भी दिख रहा है। 
विज्ञापन


पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के फुटेज निगरानी में लेकर चोरी करने वालों की तलाश शुरू कर दी है।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र वर्धमान का कहना है कि व्यापारी की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज किया गया है। व्यापारी ने दो लाख 58 हजार नकदी और कुछ कागजात चोरी होने की बात कही है। पुलिस द्वारा फिलहाल मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed