{"_id":"662ce1eaf301bb40490535d9","slug":"gwalior-news-speeding-unknown-vehicle-hits-bike-riders-sister-in-law-and-sister-in-law-die-2024-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gwalior News: तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, देवरानी और जेठानी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior News: तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, देवरानी और जेठानी की मौत
Sat, 27 Apr 2024 05:01 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 27 Apr 2024 05:01 PM IST
सार
ग्वालियर जिले में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। इस दौरान सवार के साथ बैठी देवरानी और जेठानी की मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ग्वालियर के हाइवे पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार के साथ बैठी देवरानी-जेठानी की मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहा जेठानी का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक अपने वाहन को लेकर फरार हो गया। वहीं, पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर हाइवे पर लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगालना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
दरअसल, ग्वालियर के मुरार में रहने वाली 50 साल की रज्जोबाई रजक और उसकी 40 साल की देवरानी पुष्पा को किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सल्लूपुरा गांव जा रही थीं। बाइक रज्जो का बेटा सोनू चला रहा था। यह दोनों बाइक पर पीछे बैठकर जा रही थीं। जब वहां कंपू थाना क्षेत्र के शिवपुरी लिंक रोड पर पहुचे थे। तभी किसी ने अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी चालक, वाहन लेकर भाग गया।
विज्ञापन
घटना का पता उस समय लगा जब हाइवे से अन्य वाहन गुजरे और घायलों को सड़क पर पड़ा देखा। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी और घायलों को एम्बुलेंस की मदद से जयारोग्य हॉस्पिटल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान पहले देवरानी फिर जेठानी रज्जो ने दम तोड़ दिया। हादसे में घायल रज्जो का बेटा गंभीर घायल है, जिसका इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
अस्पताल से मौत की सूचना पर पुलिस ने मृतक देवरानी-जेठानी के शवों को पोस्टमॉर्टम हाउस भेज दिया। पुलिस ने घटना स्थल हाइवे के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू कर दिया है। फिलहाल, पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
