{"_id":"66b4542ba996181c3c095457","slug":"gwalior-news-police-caught-absconding-accused-in-the-case-of-murder-and-robbery-of-woman-in-short-encounter-2024-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gwalior News: महिला की हत्या और लूट के मामले में फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर कर बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior News: महिला की हत्या और लूट के मामले में फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर कर बदमाश
Thu, 08 Aug 2024 10:44 AM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 08 Aug 2024 10:44 AM IST
सार
पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के बरा गांव के पास क्राइम ब्रांच पुलिस और बदमाश भदौरिया का आमना-सामना हुआ। बदमाश ने पुलिस पर गोलियां चलाई, जिसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। इस दौरान उसके पैर में गोली लग गई। इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ग्वालियर में पुलिस और बदमाशों के बीच एक और मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में बदमाश मयंक भदौरिया के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि बदमाश मयंक 29 जुलाई को माधौगंज थाना क्षेत्र में हुई महिला अनीता गुप्ता की हत्या और लूट के मामले में मुख्य आरोपी है।
विज्ञापन
पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के बरा गांव के पास क्राइम ब्रांच पुलिस और बदमाश भदौरिया का आमना-सामना हुआ। बदमाश ने पुलिस पर गोलियां चलाई, जिसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। इस दौरान उसके पैर में गोली लग गई। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने बदमाश के पास से एक पिस्टल और बाइक बरामद की है। बदमाश भदौरिया पर हत्या और लूट सहित कई गंभीर मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
आज गुरुवार सुबह 4:00 बजे पुलिस को सूचना मिली कि बदमाश मयंक भदौरिया छावनी थाना क्षेत्र के बरा गांव के आसपास है। क्राइम ब्रांच पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को पकड़ने के लिए घेराबंदी की। इस दौरान बदमाश ने पुलिस पर गोलियां चलाई, जिसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। पुलिस की गोली आरोपी मयंक के पैर में गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने घायल मयंक भदौरिया को गिरफ्तार कर लिया है और उसे ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। हालात में सुधार होने के बाद पुलिस आरोपी से पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
दो आरोपी पहले से गिरफ्त में
इससे पहले 1 अगस्त को अनीता गुप्ता की हत्या और दीनदयाल नगर में शिक्षिका सरिता परिहार की सोने की चेन लूटने वाली गैंग के सरगना आकाश जादौन को भी पुलिस ने एक शॉर्ट एनकाउंटर में पकड़ा था। पुलिस घटना के बाद से ही लगातार घेराबंदी में लगी थी, उस दौरान एक और लुटेरे सोहम भदौरिया को भी गिरफ्तार किया गया था। दोनों बदमाशों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस तीसरे आरोपी मयंक भदौरिया की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही थी। बदमाशों की यह गैंग शहर में हत्या और लूट की वारदात को अंजाम देती थी।
