फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior News: Kendriya Vidyalaya student attempted suicide, condition critical

Gwalior News: केंद्रीय विद्यालय के छात्र ने गटका फिनायल, हालत गंभीर, सुसाइड नोट में टीचर के लिए लिखी ये बात

Sat, 09 Nov 2024 03:48 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 09 Nov 2024 03:48 PM IST
सार

ग्वालियर के केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 में कक्षा 9 के छात्र मानवेंद्र ने फिनायल पीकर आत्महत्या का प्रयास किया। गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती छात्र ने सुसाइड नोट में अपने स्कूल के दो शिक्षकों पर उसे प्रताड़ित करने और फेल करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
Gwalior News: Kendriya Vidyalaya student attempted suicide, condition critical
अस्पताल में भर्ती छात्र और उसका सुसाइड नोट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्वालियर में केंद्रीय विद्यालय से चौंकाने वाली खबर सामने आई। यहां कक्षा 9 में पढ़ने वाले एक नाबालिक छात्र ने फिनायल पीकर खुदकुशी करने की कोशिश की और सुसाइड नोट में उसने स्कूल के टीचरों पर लगाया है।

विज्ञापन


ग्वालियर के केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 में पढ़ने वाले कक्षा 9 के छात्र मानवेंद्र की हालत गंभीर बनी हुई है। नाबालिक छात्र मानवेंद्र ने फिनायल पीकर खुदकुशी करने की कोशिश की। परिजनों को एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने इस घटना के लिए स्कूल के टीचरों को जिम्मेदार बताया है। उसने लिखा है कि "स्कूल की एक महिला और एक पुरुष शिक्षक प्रताड़ित करते हैं और फेल करने की धमकी देते हैं। मेरी इस घटना की दोनों टीचर जिम्मेदार होंगे"
विज्ञापन


दीनदयाल नगर में रहने वाला कक्षा-9वीं का छात्र शुक्रवार को स्कूल से घर लौटा तो थोड़ा अनमना था। अपने कमरे में गया, कुछ देर बाद उसे उल्टियां होने लगीं। मां अस्पताल लेकर भागी। छात्र की मां ने बताया कि उसकी कॉपी से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें स्कूल के दो टीचरों के नाम लिखकर आरोप लगाया गया है कि दोनों उसे परेशान और टार्चर करते हैं। फेल करने की धमकी देते हैं। मैं इनसे परेशान होकर यह कदम उठा रहा हूं। मेरे इस कदम के जिम्मेदार दोनों हैं। अस्पताल में भर्ती करने के बाद पुलिस और प्रशासन बच्चों के बयान लेने पहुंचे। इसको लेकर परिजनों ने नाराजगी जताई और कहा कि एक घंटे तक नाबालिक बच्चे के अकेले में बयान दर्ज किए गए, लेकिन बच्चा जो बता रहा है वैसे बयान नहीं लिखे गए। बच्चे की मां ने आरोप लगाया है कि पुलिस और प्रशासन स्कूल प्रशासन को बचाने की कोशिश कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी की थी शिकायत
बच्चे की मां टीना गौतम का कहना है कि करीब एक साल से ये दोनों शिक्षक बेटे को प्रताड़ित कर रहे हैं। इसकी शिकायत उन्होंने पहले भी की है। इस घटना के बाद यह सवाल भी उठ रहे हैं कि आखिर ऐसी क्या वजह रही, जिसकी वजह से टीचरों पर बच्चे को प्रताड़ित करने के आरोप लग रहे हैं और बच्चे ने खुदकुशी करने की कोशिश की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed