फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior News: I love someone else' what did daughter who was killed by her father in Gwalior say in video

MP News: 'मैं किसी और से करती हूं प्यार', ग्वालियर में पिता ने जिस बेटी की हत्या की वह वीडियो में क्या बोली थी

Wed, 15 Jan 2025 08:29 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 15 Jan 2025 08:29 PM IST
सार

ग्वालियर में गोली मारकर की गई युवती की हत्या के बाद उसका दो दिन पुराना वीडियो सामने आया है। जिसमें वह किसी दूसरे लड़के से प्यार करने की बात कही है। साथ ही अपने परिजनों पर गंभीर आरोप लगा रही है। युवती की हत्या उसके पिता और चचेरे भाई ने ही की थी। 

विज्ञापन
Gwalior News: I love someone else' what did daughter who was killed by her father in Gwalior say in video
मृतका तनु गुर्जर। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में पिता ने 20 साल की बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना मंगलवार रात करीब नौ बजे की है। बेटी की हत्या के बाद पिता  10 मिनट तक पिस्टल और कट्टा लहराता रहा है। चार दिन बाद 18 जनवरी को बेटी की शादी होने वाली थी। मौत से दो दिन पहले युवती ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर जारी किया था, जिसमें उसमें किसी दूसरे लड़के से प्यार करने की बात कही है। 

विज्ञापन


वीडियो में लड़की ने क्या कहा था? 
हैलो, मेरा नाम तनु गुर्जर है, मेरे पापा का नाम महेश गुर्जर है, मेरी मम्मी का नाम ममता गुर्जर है। मैं आदर्श नगर की रहने वाली हूं। आपको बताना चाहती हूं कि मैं एक लड़के से बहुत प्यार करती हूं। हमारे रिलेशन को छह साल हो गए हैं। पहले मेरे घरवालों ने शादी के लिए हां कर दी थी। लेकिन, फिर मना कर दिया। अब वो मुझे डेली मारते भी हैं। मारने की धमकी भी देते हैं। जिससे मैं प्यार करती हूं उसका नाम भीकम मावई है। वो आगरा का रहने वाला है। अगर, मैं मरी या मुझे कुछ हुआ तो उसके जिम्मेदार मेरे घरवाले होंगे। वे मुझ किसी और से शादी करने के लिए डेली प्रेशर बनाते हैं। लेकिन, मैं नहीं कर सकती।
विज्ञापन


चेहरे पर मारी थी गोली
बता दें कि ग्वालियर के महाराजपुरा आदर्श नगर निवासी तनु गुर्जर के पिता महेश सिंह हाईवे पर महेश ढाबा का संचालन करते हैं। घर में तनु की शादी की तैयारियां चल रही थी। मंगलवार रात करीब नौ बजे के महेश गुस्से से तमतमाता हुआ घर पहुंचा और पिस्टल से बेटी के चेहरे पर गोली मार दी। गोली लगते ही तनु अचेत होकर गिर पड़ी। गोली की आवाज सुनते ही परिजन कमरे में पहुंचे तो वहां बेटी तनु की लाश खून से सनी पड़ी थी। उसका चेहरा पूरा बिगड़ चुका था। पिता कट्टा लेकर और चचेरा भाई राहुल पिस्टल लेकर खड़ा था। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed