फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior News: History sheeter attacked neighbor for not giving money

Gwalior News: हिस्ट्रीशीटर की गुंडागर्दी, शराब के पैसे न देने पर पड़ोसी पर किया हमला, CCTV में कैद हुई घटना

Mon, 04 Nov 2024 03:37 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 04 Nov 2024 03:37 PM IST
सार

ग्वालियर के जनकगंज थाना क्षेत्र के लोहागढ़ में दीपावली पर हिस्ट्रीशीटर रिहान उर्फ हनुमत गुर्जर ने पड़ोसी मिंटू पाराशर से शराब के लिए पैसे मांगे। मना करने पर रिहान अपने तीन साथियों के साथ मिंटू के घर में घुसा और गाली-गलौज के साथ मारपीट की।

विज्ञापन
Gwalior News: History sheeter attacked neighbor for not giving money
कैमरे में कैद हुआ हमलावर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्वालियर में एक हिस्ट्रीशीटर की गुंडागर्दी के फुटेज सामने आए। बदमाश ने दीपावली पर पड़ोसी को रंगदारी दिखाते हुए शराब के लिए पैसे मांगे। पड़ोसी ने पैसे देने से इनकार कर दिया तो बदमाश ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर घर में घुसकर मारपीट की। बाहर निकलकर पथराव करते हुए कार और बाइक तोड़ दी। इसके बाद बदमाश धमकी देकर भाग गए। पूरी घटना पास के घर में लगे CCTV में कैद हो गई है। बदमाश की पहचान होने के बाद पुलिस ने चार हमलावरों पर मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शहर के जनकगंज थाना क्षेत्र के लोहागढ़ में पवन पाराशर और उनका बेटा मिंटू उर्फ अंकित पाराशर रहते हैं। दीपावली के दिन हिस्ट्रीशीटर रिहान उर्फ हनुमत गुर्जर ने मिंटू से शराब के लिए रुपये मांगे। मिंटू ने पैसे देने मना किया तो रिहान उसे धमकी देकर चला गया। रात होते ही हिस्ट्रीशीटर रिहान अपने साथी मीर, आनंद कुशवाह, आयुष खान के साथ मिंटू के घर में घुसा और उसकी पत्नी से गाली-गलौज कर मारपीट की। फिर घर के बाहर खड़े होकर पत्थर बाजी की और मिंटू की कार पर पत्थर पटक कर तोड़ दिया।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि रिहान गुर्जर पर एक दर्जन से अधिक अपराध दर्ज हैं। वर्ष 2022 में बदमाश को जिलाबदर किया गया था, लेकिन इसके बाद भी उसने क्षेत्र में अपराध करना बंद नहीं किया और अब इलाके में रंगदारी वसूलने की घटनाओं को अंजाम दे रहा है। फिलहाल पुलिस ने मिंटू की पत्नी की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed