{"_id":"67a1e9b05ab53a110408b515","slug":"gwalior-news-friendship-happened-on-instagram-then-called-girl-to-meet-in-hotel-raped-her-by-threatening-her-2025-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gwalior News: इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, फिर युवती को मिलने होटल बुलाया, डरा धमकाकर दुष्कर्म किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior News: इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, फिर युवती को मिलने होटल बुलाया, डरा धमकाकर दुष्कर्म किया
Tue, 04 Feb 2025 03:49 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 04 Feb 2025 03:49 PM IST
सार
युवक ने युवती से पहले इंस्टाग्राम पर दोस्ती की और फिर युवती को मिलने होटल बुलाया। वहां बुलाकर डराया धमकाया और फिर युवती के साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
गजेंद्र वर्धमान, ASP ग्वालियर और आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में इंस्टाग्राम पर एक युवती से दोस्ती कर उसे मिलने के बहाने होटल ले जाकर युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। युवती ने मामले की शिकायत पुलिस से की है और पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत हरकत में आते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार भी कर लिया है।
विज्ञापन
दरअसल, पीड़ित युवती ने कोतवाली पुलिस को जानकारी दी कि उसकी इंस्टाग्राम के माध्यम से गोल पहाड़िया निवासी सत्येंद्र राजावत से दोस्ती हुई थी। बताया जा रहा है कि सत्येंद्र ने युवती को ग्वालियर के महाराजबाडे पर मिलने के लिए बुलाया था और यहीं से आरोपी कोचिंग के बहाने उसे कोतवाली थाना क्षेत्र के होटल एचआरइन स्टार प्लाजा लेकर गया और पीड़िता को डरा धमका कर उसके साथ गलत काम किया।
विज्ञापन
आरोपी के चंगुल से छूटने के बाद पीड़िता कुछ दिनों तक तो डरी सहमी रही बाद में उसने पूरे मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी और परिजनों ने पीड़िता के साथ थाने पहुंचकर पुलिस को मामले की जानकारी दी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र वर्धमान का कहना है कि पीड़ित युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए उसे हिरासत में ले लिया है और मामले की विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
