फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior News: Fine of Rs 25000 imposed on SDM for not giving information State Information Commission took act

Gwalior News: जानकारी नहीं देने पर एसडीम पर लगाया 25000 का जुर्माना, राज्य सूचना आयोग ने की कार्रवाई

Fri, 31 May 2024 09:47 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 31 May 2024 09:47 PM IST
सार

मध्य प्रदेश सूचना आयोग ने ग्वालियर के तत्कालीन एसडीएम लश्कर अनिल बनवारिया पर 25000 का जुर्माना लगाया है। यह कार्रवाई सूचना के अधिकार के तहत मांगी गई जानकारी नहीं देने पर की गई है। 

विज्ञापन
Gwalior News: Fine of Rs 25000 imposed on SDM for not giving information State Information Commission took act
तत्कालीन एसडीएम लश्कर अनिल बनवारिया पर जुर्माना। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्वालियर में तत्कालीन एसडीएम लश्कर अनिल बनवारिया पर 25000 का जुर्माना लगाया गया है। यह जुर्माना राज्य सूचना आयोग मध्य प्रदेश में लगाया है। बताया जा रहा है कि एसडीएम ने सूचना के अधिकार की जानकारी नहीं दी थी और नोटिस पर आयोग में उपस्थित भी नहीं हुए थे। इसके बाद उन पर जुर्माना लगाया गया है। एसडीएम अनिल बनवारिया वर्तमान में अशोकनगर में पद पर पदस्थ है।

विज्ञापन


बता दें ग्वालियर में 8 अप्रैल 2022 का मामला है, जब जनसुनवाई में अतिक्रमण को लेकर एक आवेदन दिया गया था। लंबे समय तक जब इसकी सुनवाई नहीं हुई तो फरियादी ने सूचना के अधिकार के तहत जानकारी मांगी। लेकिन, इसमें कोई जानकारी नहीं दी। इसके बाद मामला राज्य सूचना आयोग तक पहुंच गया और सुनवाई के लिए तत्कालीन लोग सूचना अधिकारी वह एसडीएम लश्कर और वर्तमान में अशोकनगर एसडीएम अनिल बनबारिया को नोटिस जारी किए गए। नोटिस पर भी सुनवाई में उपस्थित नहीं हुए तो राज्य सूचना आयोग ने अनिल बनवारिया पर 25000 का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन


बता दें कि नीरज नामदेव ने अतिक्रमण को लेकर ग्वालियर कलेक्ट में दिए आवेदन से जानकारी मांगी थी। लेकिन, 30 दिन के अंदर कोई जानकारी उपलब्ध नहीं कराई। इसके बाद इसकी दूसरी अपील की गई, इसमें भी आवेदक को कोई जानकारी नहीं दी। इसके बाद यह मामला राज्य सूचना आयोग में पहुंच गया। मामले में राज्य सूचना आयोग ने पहले एसडीएम को तलब किया, लेकिन नोटिस देने के बावजूद भी वह वहां उपस्थित नहीं हुए। इसके बाद उन पर 25000 का जुर्माना लगाया गया है। जुर्माने की राशि एक महीने के अंदर नगद या डीडी के माध्यम से आयोग कार्यालय में जमा कारनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed