फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior News Congress leader received death threat call came from abroad

Gwalior News: कांग्रेस नेता को मिली जान से मारने की धमकी, विदेश से आया कॉल, जांच जारी

Tue, 05 Dec 2023 05:50 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 05 Dec 2023 05:50 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां कांग्रेस विधायक प्रवीण पाठक को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। प्रवीण को कुछ दिनों से मोबाइल पर धमकी भरे कॉल आ रहे हैं, जिसके बाद प्रवीण ने इस मामले की शिकायत पुलिस में की।

विज्ञापन
Gwalior News Congress leader received death threat call came from abroad
प्रवीण पाठक और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, निरंजन शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्वालियर में दक्षिण विधानसभा से कांग्रेस के विधायक रहे प्रवीण पाठक को मोबाइल पर जान से मारने की धमकी दी गई है। प्रवीण पाठक के गनर ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने जान से मारने की धमकी देने वाले मोबाइल धारकों पर FIR दर्ज कर ली है। नंबर धमकी इंटरनेशनल कॉल कर दी गई है, ऐसे में पुलिस विवेचना में जुटी है।

विज्ञापन


दरअसल, प्रवीण पाठक ग्वालियर दक्षिण से कांग्रेस विधायक और कांग्रेस उम्मीदवार थे। बताया जा रहा है कि वह जब मंदिर पर पूजा अर्चना कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने अपना मोबाइल गनर को देकर गए थे। उनके मोबाइल पर तीन अलग-अलग नंबरों से फोन आए, जिसमें प्रवीण पाठक की हत्या करने की बात कही गई। प्रवीण पाठक के गनर ने मामले की जानकारी इंदरगंज थाना पुलिस को दी और पुलिस ने जान से मारने की धमकी देने वाले तीनों मोबाइल धारकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निरंजन शर्मा ने बताया कि ग्वालियर दक्षिण विधानसभा से कांग्रेस के विधायक रहे प्रवीण पाठक को मोबाइल पर जान से मारने की धमकी दी गई है। प्रवीण पाठक के गनर ने मामले की शिकायत पर पुलिस ने जान से मारने की धमकी देने वाले मोबाइल धारकों पर FIR दर्ज कर ली है। नंबर धमकी इंटरनेशनल कॉल कर दी गई है, ऐसे में पुलिस विवेचना में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed