फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior News: Climbed from the roof, came to the neighboring room, put a cloth in the woman's mouth and then did the dirty work

Gwalior News: छत से चढ़कर पड़ोसी कमरे में आया, महिला के मुंह में कपड़ा ठूंसा और फिर किया गंदा काम 

Sat, 09 Jul 2022 04:18 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: रवींद्र भजनी Updated Sat, 09 Jul 2022 04:18 PM IST
सार

ग्वालियर में पड़ोस में रहने वाला युवक छत से चढ़कर कमरे में आया। फिर उसने महिला के मुंह में कपड़ा ठूंसा और दुष्कर्म किया। 

विज्ञापन
Gwalior News: Climbed from the roof, came to the neighboring room, put a cloth in the woman's mouth and then did the dirty work
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ग्वालियर जिले के महाराजपुरा थाना इलाके के वसगांव में महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बीती रात महिला कमरे में अकेली सो रही थी। उसी दौरान पड़ोसी सोनू कुशवाह छत से चढ़कर उसके कमरे में घुस आया। उसके बाद छेड़छाड़ करने लगा। जब महिला ने विरोध किया तो महिला की बेरहमी से पिटाई की। जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने पड़ोसी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


दरअसल, महाराजपुरा थाना इलाके की वसगांव में बीती रात महिला घर पर अकेली सो रही थी। रात के लगभग एक बजे पड़ोस में रहने वाला युवक छत से चढ़कर उसके कमरे में आ गया। कमरे में आने के बाद महिला के शरीर पर हाथ फेरने लगा। अचानक महिला की नींद खुली और उसने चिल्लाया। उसने महिला के मुंह में जबरन कपड़ा ठूंस दिया। जब महिला ने उसका विरोध किया तो उसकी बेरहमी से पिटाई की। जान से मारने की धमकी दी। उसके बाद आरोपी ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। मौका मिलते ही महिला ने जब शोर मचाया तो दूसरे कमरे में सो रहे सास-ससुर उसके कमरे तक पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी मौके से फरार होकर भाग निकला। घटना के बाद पीड़ित महिला ने आपबीती सास-ससुर को बताई। शनिवार सुबह पीड़ित महिला थाने पहुंची। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed