{"_id":"651c23a1e300725e990f8d19","slug":"gwalior-news-an-elderly-man-reached-the-public-hearing-climbed-a-tree-tried-to-commit-suicide-2023-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gwalior News: जनसुनवाई में पहुंचा बुजुर्ग व्यक्ति पेड़ पर चढ़ा, आत्महत्या का करने लगा प्रयास, जानें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior News: जनसुनवाई में पहुंचा बुजुर्ग व्यक्ति पेड़ पर चढ़ा, आत्महत्या का करने लगा प्रयास, जानें पूरा मामला
Tue, 03 Oct 2023 07:52 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 03 Oct 2023 07:52 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में मंगलवार को जन सुनवाई को दौरान एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। दरअसल, जनसुनवाई में पहुंचा एक बुजुर्ग अचानक पेड़ पर चढ़ गया और आत्महत्या करने का प्रयास करने लगा।
विज्ञापन
पेड़ पर चढ़ा बुजुर्ग व्यक्ति
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्वालियर में जनसुनवाई के दौरान एक बड़ा हादसा होने से टल गया। डबरा तहसील में स्थिति एसडीएम कार्यालय में बुजुर्ग का हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा सुनवाई न होने के कारण एक बुजुर्ग ने पेड़ पर चढ़कर फांसी लगाने की कोशिश की। मौके पर मौजूद पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से बुजुर्ग को पेड़ से नीचे उतारा। बताया जा रहा है कि रास्ते पर अवैध कब्जे से परेशान होकर बुजुर्ग ने हंगामा किया।
विज्ञापन
बता दें, डबरा तहसील के एसडीएम कार्यालय में मंगलवार को अधिकारी जनसुनवाई कर रहे थे। इसी दौरान एक बुजुर्ग जमीन विवाद को लेकर शिकायत करने के लिए जन सुनवाई में पहुंचा। लेकिन कोई सुनवाई न होने के कारण बुजुर्ग पेड़ पर चढ़ गया और पेड़ पर अपनी साफी से फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या करने लगा।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी और स्थानीय लोगों ने उसे बचा लिया और पेड़ से उतारा। वहीं, डबरा SDM प्रखर सिंह का कहना है कि आज जनसुनवाई के दौरान एक बुजुर्ग पेड़ पर चढ़ गया और फांसी लगाने का प्रयास किया। हालांकि, मौके पर मौजूद स्थानीय लोग और पुलिसकर्मियों ने पकड़ लिया।
विज्ञापन
