{"_id":"63cacca545af303af524d1b3","slug":"gwalior-miscreants-molested-junior-boxing-player-opened-fire-when-he-protested-2023-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gwalior: जूनियर बॉक्सिंग खिलाड़ी के साथ बदमाशों ने की छेड़छाड़, विरोध करने पर चलाई गोलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior: जूनियर बॉक्सिंग खिलाड़ी के साथ बदमाशों ने की छेड़छाड़, विरोध करने पर चलाई गोलियां
Fri, 20 Jan 2023 10:47 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 20 Jan 2023 10:47 PM IST
सार
छात्रा बॉक्सिंग की राष्ट्रीय खिलाड़ी है और राज्यस्तरीय स्वर्ण पदक विजेता भी है। एकलव्य परिसर में चल रहे बॉक्सिंग टूर्नामेंट में भाग लेकर छात्रा जब घर जा रही थी तभी दो से तीन अज्ञात बदमाशों ने उसके साथ वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
ग्वालियर में बॉक्सिंग खिलाड़ी के साथ बदमाशों ने छेड़छाड़ की।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्वालियर जिले के झांसी रोड थाना इलाके में जिला स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भाग लेकर घर जा रही एक जूनियर बॉक्सिंग खिलाड़ी के साथ बदमाशों ने न सिर्फ छेड़छाड़ की बल्कि उसे धमकाते हुए फायरिंग भी की। इसके बाद बदमाश फायरिंग करते हुए भाग निकले।
घटना झांसी रोड थाना इलाके के महाराणा प्रताप नगर के पास की है। छात्रा बॉक्सिंग की राष्ट्रीय खिलाड़ी है और राज्यस्तरीय स्वर्ण पदक विजेता भी है। एकलव्य परिसर में चल रहे बॉक्सिंग टूर्नामेंट में भाग लेकर छात्रा जब घर जा रही थी तभी दो से तीन अज्ञात बदमाशों ने उसके साथ वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद टूर्नामेंट में भाग ले रहे कुछ और अन्य खिलाड़ी मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्रा को सकुशल थाने पहुंचाया। छात्रा द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
बताया जा रहा है कि जब लड़की अपने सहपाठी के साथ तरण पुष्कर से घर की ओर जा रही थी। तभी बदमाशों ने अचलेश्वर मार्ग पर रोक लिया। दोनों से पूछताछ करने के बाद एक युवक ने एक्टिवा की डिक्की से देसी तमंचा निकाला और उन पर फायर कर दिया। इसके बाद एक्टिवा सवार दोनों युवक भाग निकले। लड़की पर गोली चलने की सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने हमलावर युवकों की पहचान शुरू कर दी है। आसपास सड़क किनारे लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी देखे जा रहे हैं।