ग्वालियर: 12 साल की नाबालिग से मकान मालिक के बेटे व उसके दोस्त ने किया बलात्कार, दोनों आरोपी गिरफ्तार
मध्यप्रदेश के ग्वालियर से एक 12 साल की नाबालिग बच्ची के साथ बलात्कार का मामला प्रकाश में आया है। इस वारदात को मकान मालिक के बेटे व उसके एक दोस्त ने मिलकर अंजाम दिया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के ग्वालियर से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक 12 साल की नाबालिग बच्ची के साथ उसके मकान मालिक के बेटे और उसके दोस्त ने कथित तौर पर बलात्कार की वारदात को अंजाम दिया। इस मामले पर ग्वालियर के एसपी अमित सांघी ने जानकारी देते हुए कहा, ‘दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और हमने यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।’
परिवार के साथ किराए के मकान में रहती है नाबालिग
ग्वालियर के चार शहर का नाका क्षेत्र में रहने वाली 12 साल की किशोरी अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रहती है। बीते बृहस्पतिवार की रात जब किशोरी अपने कमरे से बाहर निकली, तभी रात करीब डेढ़ बजे मकान मालिक का बेटा नीलू अपने दोस्त सत्यम के साथ उसके कमरे में पहुंचा। दोनों छात्रा का मुंह बंदकर उसे जबरदस्ती उठाकर अपने कमरे में ले गए। वहां दोनों ने उसे जान से मारने की धमकी दी और फिर जबरदस्ती नीलू ने मासूम के साथ दुष्कर्म किया।
परिजन बच्ची को लेकर पहुंचे थानेMadhya Pradesh | A 12-year-old girl was allegedly raped by her landlord's son and his friend in Gwalior
"Both accused have been arrested & we have registered a case under Protection of Children from Sexual Offences (POCSO) Act," SP Gwalior Amit Sanghi said yesterday pic.twitter.com/OokacuEnL1विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) May 23, 2021
इसके बाद सत्यम उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास कर ही रहा था, तभी मकान में रहने वाले अन्य किराएदार जाग गए। मौके का फायदा उठाकर बच्ची आरोपी को धक्का देकर भाग निकली। उसने घर आकर परिवार को आपबीती बताई। जानकारी मिलते ही परिजन बच्ची को लेकर थाने पहुंचे और मामले की शिकायत की।
आरोपियों को भाई मानती थी किशोरी
इसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। नाबालिग ने पुलिस को बताया कि वह दोनों आरोपियों को भाई मानती थी। वह उनके सामने गिड़गिड़ाती रही, लेकिन वह नहीं पसीजे। इधर, दोनों आरोपित गायब होते उससे पहले ही पुलिस ने घर में दबिश देकर दोनों को पकड़ लिया।
