फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior Mayor Election: Tomar said - BJP will win, Congress leaders have the right to dream before the result

Gwalior Mayor Election: तोमर बोले- जीत तो भाजपा की होगी, नतीजे से पहले कांग्रेस नेताओं को सपने देखने का अधिकार

Wed, 06 Jul 2022 01:21 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: रवींद्र भजनी Updated Wed, 06 Jul 2022 01:21 PM IST
सार

ग्वालियर में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने परिवार के साथ मतदान किया। उन्होंने दावा किया कि जीत तो भाजपा की ही होगी। 

विज्ञापन
Gwalior Mayor Election: Tomar said - BJP will win, Congress leaders have the right to dream before the result
केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने लाइन में लगकर मतदान किया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर अपने परिवार के साथ मुरार के सरकारी स्कूल में मतदान केंद्र पर पहुंचे। वहां उन्होंने अपनी पत्नी के साथ वोट डाला। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने दावा किया कि प्रदेश के सभी निकायों में बीजेपी की जीत सुनिश्चित है। जो माहौल है, वह बीजेपी के फेवर में है। लोगों को बीजेपी पर विश्वास है। कांग्रेस कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं है। लोग जानते हैं कि कांग्रेस की नीति और रीति कैसी है।
विज्ञापन

उन्होंने यह भी कहा कि लोकतंत्र में मत का बहुत महत्व है। इस वजह से वोट डालने आया हूं। उन्होंने शहर की जनता से अपील की है कि घर से निकलकर लोकतंत्र के महापर्व में अपने मत का प्रयोग करें। इसके साथ ही कांग्रेस के जीत के दावे पर कहा कि तब तक परिणाम नहीं आए, तब तक हर किसी को सपना देखने का अधिकार है। यही इस समय कांग्रेस कर रही है। रिजल्ट बीजेपी के फेवर में है। बीजेपी सभी निकायों में प्रचंड बहुमत से जीतेगी।
विज्ञापन


वहीं, पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया भी पोलिंग बूथ पहुंचे। मतदान के बाद पवैया ने कहा कि मतदान लोकतंत्र का पर्व है। इस वजह से सभी ग्वालियरवासी मतदान के लिए घर से निकले, ताकि इसे सफल बनाया जा सके। महापौर के कांग्रेस और बीजेपी प्रत्याशियों में कड़ी टक्कर पर उन्होंने कहा कि यही वह कांग्रेस है जिसे ग्वालियर में  निकाय चुनाव महापौर में खड़ा करने के लिए प्रत्याशी नहीं मिल रहा था। इस वजह से उन्हें उधार के प्रत्याशी को अपना समर्थन दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्वालियर में कांग्रेस प्रत्याशी शोभा सिकरवार और बीजेपी प्रत्याशी सुमन शर्मा के बीच मुकाबला है। बीजेपी के स्थानीय नेताओं की गुटबाजी का कांग्रेस को फायदा मिल सकता है। बीजेपी महापौर प्रत्याशी को लेकर पहले केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और ज्योतिरादित्य सिंधिया में खींचतान चलती रही है। फिर मंच न मिलने को लेकर पूर्व मंत्री अनुप मिश्रा की सुमन शर्मा से नाराजगी सार्वजनिक रूप से सामने आ गई। ज्योतिरादित्य सिंधिया भी सुमन शर्मा का प्रचार में खानापूर्ति कर चले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed