फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior Karwa Chauth Chand Darshan Timings

MP News: ग्वालियर में कब होगा करवाचौथ पर चांद के दीदार, आप भी जान लीजिए

Thu, 13 Oct 2022 01:50 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: रवींद्र भजनी Updated Thu, 13 Oct 2022 01:50 PM IST
सार

आज करवा चौथ है और अब भी आप कन्फ्यूज है कि चांद के दीदार कब होंगे, तो आप यहां पढ़ सकते हैं कि ग्वालियर में चंद्रोदय कब होगा।

विज्ञापन
Gwalior Karwa Chauth Chand Darshan Timings
ग्वालियर में करवा चौथ पर चांद के दीदार का समय। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चन्द्रमा के उदय के साथ जुड़ा महिलाओं के उल्लास का पर्व करवाचौथ पर सूर्यास्त के बाद चन्द्रमा का इंतजार रहेगा। संचार माध्यमों से वैसे तो उदित हुए चंद्रमा को प्रसारित किया जाएगा ही, लेकिन आपके अपने शहर में अपनी आंखों से चंद्रदर्शन करने के लिए सटीक समय की जानकारी नेशनल अवार्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने दी। ग्वालियर में चांद आठ बजकर 11 मिनट पर दिखाई देगा। 

विज्ञापन


सारिका ने बताया कि देश के पूर्वी राज्यों में पहले उदित हुआ दिखाई देकर यह क्रमशः पश्चिमी राज्यों में दिखता जाएगा। पृथ्वी के अपने अक्ष पर घूमने के कारण पहले छत्तीसगढ़ के शहर आएंगे, इसके बाद मध्यप्रदेश के पूर्वी शहर जैसे जबलपुर में देख सकेंगे। कुछ मिनिट बाद भोपाल जैसे मध्य के शहर होंगे। उसके बाद पश्चिमी शहर इंदौर, उज्जैन, खरगोन और झाबुआ आदि होंगे। इसके बाद यह पश्चिमी राज्यों के शहरों में दर्शन देगा।
विज्ञापन


30 मिनट तक का होगा अंतर...
मध्यप्रदेश के पूर्वी तथा पश्चिमी शहरों में यह अंतर 30 मिनट तक का होगा। चंन्द्रमा 3 लाख 92 हजार 6 सौ किमी की दूरी पर रहते हुए लगभग 90 प्रतिशत चमक के साथ दर्शन देगा। सारिका ने बताया कि चंद्रोदय के समय का अर्थ चंद्रमा का क्षितिज पर आना आरंभ होना है। अगर सामने कोई रूकावट नहीं है तो इसे देखा जा सकता है। अन्यथा कुछ उपर आने के बाद ही यह आपको दर्शन देगा। चंद्रदर्शन पर आधारित भारतीय सांस्कृतिक पर्व अब मध्यभारत का भी प्रमुख त्योहार हो गया है। तो इंतजार आरंभ कर दीजिए करवाचौथ के चमकते चन्द्रमा के दर्शन का।  

विज्ञापन
विज्ञापन
  • बिलासपुर में रात 08:03 बजे
  • रायपुर में रात 08:07 बजे
  • जबलपुर में रात 08:10 बजे
  • छिंदवाड़ा में रात 08:17 बजे
  • रायसेन में रात 08:19 बजे
  • नर्मदापुरम में रात 08:20 बजे
  • इटारसी में रात 08:21 बजे
  • भोपाल में रात 08:21 बजे
  • सीहोर में रात 08:22 बजे
  • उज्जैन में रात 08:27 बजे
  • इंदौर में रात 08:28 बजे
  • धार में रात 08:31 बजे
  • बड़वानी में रात 08:33 बजे
  • झाबुआ में रात 08:33 बजे
  • खरगोन में रात 08:33 बजे
  • जयपुर में रात 08:19 बजे
  • जोधपुर में रात 08:32 बजे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed