फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior: Husband stopped wife from talking to neighbor youth, woman poured boiling oil on private part

Gwalior: पत्नी को पड़ोसी युवक से बात करने से पति ने रोका, महिला ने प्राइवेट पार्ट पर डाल दिया खौलता तेल

Fri, 16 Jun 2023 11:08 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 16 Jun 2023 11:08 AM IST
सार

ग्वालियर के कंपू थाना क्षेत्र में एक पति ने अपनी पत्नी को पड़ोसी युवक से फोन पर बात करने से रोका तो पत्नी ने गुस्से में सो रहे पति पर खौलता तेल डाल दिया। घटना में पति का प्राइवेट पार्ट जल गया है।

विज्ञापन
Gwalior: Husband stopped wife from talking to neighbor youth, woman poured boiling oil on private part
Gwalior Crime News - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

ग्वालियर में एक पति को पड़ोसी से फोन पर बात करने से रोकना महंगा पड़ गया। जब पत्नी ने उसकी बात को अनसुना किया तो नाराज पति ने उससे मोबाइल छीन लिया। इससे पत्नी आग बबूला हो गई और रात को सोते समय पति के प्राइवेट पार्ट पर खोलता तेल डालकर जला दिया। घटना कंपू थाना क्षेत्र के माधवी नगर की है। तेल से जले पीड़ित ने शोर मचाया तो आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और आग से झुलसे घायल पति को उपचार के लिए भर्ती कराया है। वहीं, पुलिस ने पति की शिकायत पर फरार आरोपी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


विज्ञापन


दरअसल कंपू थाना क्षेत्र का माधवी नगर निवासी 32 वर्षीय सुनील धाकड़ प्राइवेज जॉब करता है। यहां उसकी पत्नी भावना रहती है। कुछ दिन पहले सुनील से पड़ोस में रहने वाली महिला ने शिकायत की थी कि उसके जाने के बाद उसकी पत्नी भावना उसके पति से बात करती है। इस पर कई बार उसने भावना को समझाया। लेकिन उस पर फर्क नहीं पड़ा। एक दिन जब पति सुनील घर आया तो भावना युवक से मोबाइल पर बात कर रही थी। उसने पत्नी को कई बार बात करने से मना किया। लेकिन उसने मोबाइल पर बात करना बंद नहीं किया। इससे सुनील नाराज हो गया और भावना से मोबाइल छीना लिया। उस समय भावना नाराज होकर चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात करीब दो बजे जब पति गहरी नींद सो रहा था। तब भावना ने उठकर किचन में तेल को उबाला और उसके ऊपर गर्म तेल डाल दिया। तेल इतना गर्म था कि उसका प्राइवेट पार्ट जल गया। इसी दौरान भावना भाग निकली। दर्द से तड़पते सुनील ने मदद के लिए चीख पुकार मचाई तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल सुनील को उपचार के लिए भर्ती कराया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं, पुलिस ने पति के बयानों के आधार पर पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed