MP News: एक-एक लाख में धर्म बदलने जा रहे 18 हिंदुओं को GRPF ने पकड़ा, यह लालच भी दिया गया था; जानें मामला
छिंदवाड़ा जिले से गरीब और मजदूर वर्ग के लोगों को धर्मांतरण कराने के लिए पंजाब के जालंधर की एक चर्च ले जाया जा रहा था। सूचना मिलने पर जीआरपी ने सभी को गंजबासौदा, बीना और ग्वालियर में ट्रेन रुकवाकर से उतार लिया। अब उनके पूछताछ की जा रही है।
विस्तार
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में देर रात पातालकोट एक्सप्रेस ट्रेन से पुलिस ने 18 यात्रियों को पकड़ा है। ये सभी गरीब मजदूर वर्ग के हैं। इन्हें कुछ लोगों ने लालच दिया था कि यदि वे ईसाई धर्म अपना लेंगे, तो उन्हें एक-एक लाख रुपए मिलेंगे। साथ ही, उनके बच्चों को क्रिश्चियन स्कूल में पढ़ाया जाएगा और उन्हें विदेश में नौकरी करने का मौका भी मिलेगा। इसी लालच में छिंदवाड़ा से बड़ी संख्या में लोग इस गिरोह के साथ पातालकोट एक्सप्रेस ट्रेन से रवाना हुए थे।
ये भी पढ़ें: परिवहन घोटाले को लेकर कांग्रेस का विरोध, सिंघार ने सरकार को घेरा, कहा- जांच होनी चाहिए
हालांकि, पुलिस को सूचना मिलते ही घेराबंदी कर दी गई। सबसे पहले विदिशा के गंजबासौदा में ट्रेन को रोककर 11 यात्रियों को उतारा गया। इसके बाद बीना स्टेशन पर चार यात्रियों को उतार लिया गया। इस दौरान यह पता चला कि कोच एस-1 में तीन यात्री और हैं। इसके बाद, ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर पातालकोट एक्सप्रेस को 30 मिनट तक रोककर सघन जांच की गई, और तीन यात्रियों को पकड़ लिया गया। ग्वालियर जीआरपी ने इन तीनों को गंजबासौदा पुलिस के हवाले कर दिया।
ये भी पढ़ें: राजवाड़ा पर आज होगा ऐतिहासिक होलिका दहन, 300 साल पुराने बर्तनों से होगी पूजा!
ग्वालियर जीआरपी पुलिस के मुताबिक बजरंग दल के पदाधिकारियों ने सूचना दी थी कि मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा से बड़ी संख्या में गरीब और मजदूर वर्ग के लोगों को धर्मांतरण के लिए पंजाब के जालंधर की एक चर्च ले जाया जा रहा है। वहां इन लोगों को पैसों का प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराया जाएगा। सूचना देने वालों ने बताया कि छिंदवाड़ा के सेजनाथ सूर्यवंशी और विजय कुमार इन लोगों को लेकर पातालकोट एक्सप्रेस ट्रेन में सवार हैं।
धार में भीषण सड़क हादसा, देखें वीडियो
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
