फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior friend wife was raped for 15 days on pretext of marriage

दगाबाज दोस्त: पति से विवाद के बाद जिसने दिया कंधा उसने ही लूटी अस्मत, शादी का झांसा देकर 15 दिन किया दुष्कर्म

Tue, 21 May 2024 05:55 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 21 May 2024 05:55 PM IST
सार

ग्वालियर में चिनौर इलाके की रहने वाली एक विवाहिता के साथ दुष्कर्म  हुआ है। पति से विवाद के बाद हमदर्दी दिखाते हुए पड़ोस में रहने वाले युवक ने विवाहिता को मदद का झांसा देते हुए अपने साथ ले गया और बंधक बनाकर 15 दिन तक दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
Gwalior friend wife was raped for 15 days on pretext of marriage
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्वालियर जिले के डबरा कस्बे में रहने वाली 27 साल की एक विवाहित महिला का विगत 29 अप्रैल को अपने पति से झगड़ा हो गया था। वह अपने परिचित सतेंद्र के साथ चली गई थी। उसके बाद जब शाम को पति का गुस्सा ठंडा हो गया तो वह फिर वापस लौट आई। इसके बाद वह अपनी बहन के घर चली गई।

विज्ञापन


महिला के अनुसार, तीन मई को सतेंद्र उसकी दीदी के घर आया और उससे शादी करने की बात कहते हुए बहलाया-फुसलाया। वह बातों में आकर उसके साथ उसके घर चली गई। वहां कोई नहीं था। वहां उसने डरा धमकाकर उसके साथ कुकृत्य किया। इसके बाद जब महिला ने पुलिस में जाने की बात कही तो उसने डराया और धमकाया, फिर उसे लेकर ग्वालियर आ गया। यहां उसने एक किराए के कमरे में उसे बंधक बनाकर रखा। इस दौरान लगातार उसके साथ दुष्कर्म किया। वैसे तो सतेंद्र उसे एक पल के लिए भी अकेला नहीं छोड़ता था। लेकिन बीते रोज वह थोड़ी देर के लिए कहीं गया तो महिला हिम्मत जुटाकर वहां से भाग निकली। घर पहुंचकर उसने सारी बात परिजनों को बताई। परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और उसकी एफआईआर लिखवाई।
विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निरंजन शर्मा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि चिनौर इलाके की रहने वाली विवाहिता ने शिकायत की थी कि उसके पड़ोस में रहने वाले युवक से उसकी जान पहचान थी। उसने विवाहिता को अपने प्रेम जाल में फंसा कर दूसरी शादी करने का भरोसा दिया था। इस बीच आरोपी विवाहिता को अपनी बाइक से घुमाने की कहकर निकला और उसे अपने घर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद विवाहिता ने मामले की जानकारी पुलिस को दी तो पुलिस ने आरोपी पर दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed