फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior: For copying, the answer was written on the palm, then got the photocopy of the hand done

Gwalior: जीवाज़ी यूनिवर्सिटी में नकल जब्ती का अनोखा मामला, हथेली पर लिखे थे जवाब तो करा ली हाथ की फोटोकॉपी

Thu, 15 Sep 2022 08:05 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 15 Sep 2022 08:05 PM IST
सार

नकल करने के अलग-अलग मामले सामने आते रहते हैं। ऐसा ही मामला ग्वालियर से आया है। यहां छात्रा ने हथेली पर 15 से ज्यादा प्रश्नों के जवाब लिख रखे थे। नकल सामग्री जब्त करने के लिए छात्रा की हथेली की फोटोकॉपी कराई गई है। 

विज्ञापन
Gwalior: For copying, the answer was written on the palm, then got the photocopy of the hand done
नकलची छात्रा की हथेली की फोटोकॉपी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश की जीवाजी यूनिवर्सिटी में नकल जब्ती का अजीब मामला सामने आया है। नकलची छात्रा हथेली पर जवाब लिखकर पहुंची थी। परीक्षक ने नकल सामग्री के रूप में हाथ की फोटोकॉपी ही करा ली है। अब आगे की कार्रवाई जेयू की अनुचित साधन प्रकरण कमेटी करेगी।
विज्ञापन


बता दें कि बुधवार को बीएड के द्वितीय सेमिस्टर की परीक्षा चल रही थी। परीक्षा भवन में दोपहर 2 से 5 बजे तक की पाली में हिंदी का पर्चा चल रहा था। इस परीक्षा में बारह सौ से ज्यादा परीक्षार्थी हिस्सा ले रहे हैं। परीक्षा के दौरान एक छात्रा नकल करते हुए पकड़ी गई। पर्चा लिखने के दौरान  उसका व्यवहार कुछ संदिग्ध लगने पर परीक्षक ने उसकी जांच की तो हाथ देखकर चौंक गए। छात्रा हथेली पर कई प्रश्नों के उत्तर लिखकर बैठी थी। 
विज्ञापन


नकल करते पकड़ी गई छात्रा का केस बनाने के लिए नकल सामग्री की भी जरूरत थी। परीक्षक ने छात्रा की हथेली की फोटोकॉपी करा ली। जीवाजी यूनिवर्सिटी के पीआरओ प्रो. नवनीत गरुण ने बताया कि आरोपी छात्रा के विरुद्ध कार्रवाई करने के बाद उसे दूसरी कॉपी देकर परीक्षा में बैठाया गया। अब आगे की कार्रवाई जेयू की अनुचित साधन प्रकरण कमेटी करेगी। कमेटी ऐसे प्रकरणों में परीक्षार्थी को सुनवाई का एक अवसर देती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed