फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior farmer came out of bank selling his crop was robbed minor associated with Sansi gang took 3.50 lakh

Gwalior News: फसल बेचकर बैंक से निकले किसान से लूट, सांसी गैंग से जुड़े एक नाबालिग ने 3.50 लाख रुपये निकाले

Sat, 11 May 2024 05:37 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 11 May 2024 05:37 PM IST
सार

फसल बेचकर बैंक से निकले किसान के बैग से लाखों रुपये निकल गए। सांसी गैंग से जुड़े एक नाबालिग द्वारा 3.50 लाख रुपये निकाले गए।

विज्ञापन
Gwalior farmer came out of bank selling his crop was robbed minor associated with Sansi gang took 3.50 lakh
पीड़ित किसान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्वालियर में फसल बेचकर बैंक से रुपये निकाल कर निकले एक किसान के बैग से सांसी गैंग से जुड़े एक नाबालिक द्वारा 3.50 लाख रुपये निकाल लिए गए और मौके से दौड़ लगा दी। किसान और बैंक के बाहर खड़े अन्य लोगों की नजर जब नाबालिग पर पड़ी तो तुरंत उसे दौड़कर दबोच लिया गया। नाबालिक से रुपये भी बरामद हो गए और पुलिस ने उसे अभिरक्षा में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मामला ग्वालियर के भितरवार थाना क्षेत्र का है। जहां मस्तूरा गांव के रहने वाले नरेंद्र सिंह जाट अपनी फसल बेचने के बाद बैंक से रुपये निकालने के लिए पहुंचे थे। रुपये निकाल कर उन्होंने अपने बैग में रख लिए और बैग गाड़ी पर टांग लिया था। इस बीच उनकी नजर चुकी तो एक किशोर दौड़ता हुआ आया और उनके बैग से रुपये निकाल कर भागने की कोशिश करने लगा।
विज्ञापन


इस दौरान किसान और आसपास खड़े लोगों ने भी दौड़ लगा दी और आरोपी को तत्काल मौके पर ही दबोच लिया। साथ ही मामले की सूचना पुलिस को दी गई और मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से साढ़े तीन लाख रुपये भी बरामद कर लिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निरंजन शर्मा का कहना है, आरोपी नाबालिग है और इलाके में सक्रिय सांसी गैंग का सदस्य है। इस गैंग से जुड़े लोग इसी तरह चोरी और लूट की वारदातें करते हैं। फिलहाल, आरोपी को बाल संप्रेषण गृह भेज दिया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी चेक कर रही है, जिससे गैंग से जुड़े अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed