फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior: Double murder in the heart of Gwalior city, brutal murder of mother and daughter in the flat

Gwalior: ग्वालियर शहर के बीचोंबीच डबल मर्डर, फ्लैट में मां-बेटी की निर्मम हत्या, लूट के बाद मारने की आशंका

Tue, 15 Oct 2024 02:21 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: दिनेश शर्मा Updated Tue, 15 Oct 2024 02:21 PM IST
सार

ग्वालियर में 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला और उसकी बेटी की निर्मम हत्या कर दी गई है। मामला लूट के बाद हत्या का लग रहा है, हालांकि पुलिस जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Gwalior: Double murder in the heart of Gwalior city, brutal murder of mother and daughter in the flat
शवों को अस्पताल भेजा गया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के ग्वालियर से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां मां बेटी की हत्या कर दी गई है। ग्वालियर रेंज के आईजी अरविंद कुमार सक्सेना और SP धर्मवीर सिंह स्पॉट पर पहुंच गए है। IG के मुताबिक लूटपाट के बाद हत्या की गई है। हत्या से पहले आरोपी ओर मृतकों के बीच में संघर्ष हुआ है। फिलहाल पुलिस सोसाइटी में लगे कैमरों को खंगालने में लगी हुई है। 
विज्ञापन


ग्वालियर शहर में अब सबसे हाउसिंग सोसायटी में भी सुरक्षित नहीं है। मामला ग्वालियर की गार्डन होम सोसाइटी का है। जहां बुजुर्ग महिला और उसकी बेटी की निर्मम हत्या कर दी गई है। इस खबर के बाद हड़कंप मच गया है। आनन फानन में IG, SP और क्राइम ब्रांच के साथ-साथ फॉरेंसिक और डॉग स्पॉट मौके पर पहुंच गया है। शुरुआती दौर में IG अरविंद कुमार सक्सेना का कहना है.... यह पूरा घटनाक्रम लूटपाट के बाद अंजाम दिया गया है। मृतक ओर आरोपियों के बीच हत्या से पहले संघर्ष भी हुआ है।
विज्ञापन


मृतक इंदुपुरी की उम्र 80 साल है तो वही उनकी बेटी रीना भल्ला की 55 साल उम्र है। उनकी लाश, उनके ही फ्लैट नम्बर 322 में मिली है। वही घटना के बाद पूरे सोसाइटी में सनसनी फैल गई है। गार्डन होम सोसाइटी में रहने वाले लोगों के मुताबिक, सोसाइटी में तीन-चार बार चोरी की घटना हो चुकी है। बार-बार सोसाइटी के लोग आवाज उठाते हैं। लेकिन सोसायटी पैसा तो वसूलती हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं करती है। वहीं मृतक के रिश्तेदार भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। उनके मुताबिक मृतक का किसी से कोई झगड़ा नहीं था। लेकिन फिर भी उनकी हत्या कर दी गई है। हथियारों को कड़ी सजा मिलना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
कुल मिलाकर देखा जाए तो ग्वालियर के गार्डन सिटी होम में मां- बेटी की हत्या ने पूरे इलाके में सनसनी का माहौल पैदा कर दिया है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को खोज निकाला जाएगा। साथ ही हत्यारों को पकड़ने के लिए अलग अलग टीमों का भी गठन कर दिया है। जिसमें क्राइम ब्रांच और यूनिवर्सिटी थाना पुलिस की लगी हुई है। इसके साथ ही आसपास के सीसीटीवी भी कैमरे भी खांखले जा रहे हैं। मृतक इंदुपुरी की इसी सोसायटी में एक शॉप भी है। जिसमें होम डिलीवरी का भी काम होता है। उससे भी जुड़े लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed